Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...

पटना मेट्रो के लिए डबल खुशखबरी! PMCH तक दूसरी सुरंग भी तैयार, अब अंडरग्राउंड कॉरिडोर का काम तेज होगा, कब तक शुरू होगा ट्रायल रन?

बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट काम तेजी से चल रहा है. एक हिस्से में संचालन शुरू होने के बाद अब इसके विस्तार का काम लगातार जारी है. इसी क्रम में पटना मेट्रो को एक बड़ी सफलता मिली है. पीएमसीएच स्टेशन तक दूसरी टनल के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है. इसके साथ ही भूमिगत कॉरिडोर के निर्माण को रफ्तार मिल गई है. बता दें कि यह वहीं सेक्शन है, जहां राधा-कृष्ण मंदिर के कारण टनल बोरिंग मशीन (TBM) का काम रोकना पड़ा था.

पटना मेट्रो के विस्तार का काम तेजी से किया जा रहा है. इसके तहत तक 1480 मीटर लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन में दो टनल बनाई गई हैं. इनमें से एक काम 10 नवंबर को पूरा हो गया था, जबकि दूसरे टनल का काम अब जाकर पूरा हुआ है. दूसरे टनल का काम भी समय से पूरा हो सकता था, लेकिन राधा-कृष्ण मंदिर के कारण लोगों ने मंदिर के नीचे खुदाई करने से रोका था. इस कारण मेट्रो निर्माण एजेंसी को कुछ समय के लिए काम रोकना पड़ा था.

पटना मेट्रो के संवेदनशील इलाके का काम पूरा

बाद में टनल निर्माण का मार्ग बदला गया और फिर काम पूरा किया गया. जानकारी के मुताबिक, टनल का पूरा काम हो जाने के बाद अब अंदर लगी मशीनों को निकाला जाएगा. इसके बाद पीएमसीएच से गांधी मैदान तक बनी टनल की सफाई और सुरक्षा जांच की जाएगी. इस काम को पूरा होने में 6 से 7 महीने का समय लग सकता है. मेट्रो निर्माण एजेंसी के अनुसार, पीएमसीएच क्षेत्र टनल के लिए काफी संवेदनशील इलाका है.

मंदिर के नीचे बना डायवर्जन

यहां आसपास रिहायशी इमारतें, अस्पताल, धार्मिक स्थल और व्यस्त ट्रैफिक होने के कारण बहुत ही सावधानी से टनल का काम पूरा किया गया. बताया जा रहा है कि करीब 230 मटीर के सबसे कठिन हिस्से में मंदिर के नीचे डायवर्जन बनकर काम पूरा किया गया है. जनवरी से पीएमसीएच स्टेशन के अंदरूनी ढांचा का निर्माण शुरू हो जाएगा.