Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur HC News: निचली अदालत के फैसले पर हाई कोर्ट की मुहर, लेकिन सजा में किया आंशिक बदलाव; जानें प... होली पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन! रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक... Weather Update: समय से पहले तपने लगा शहर, गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी मार्केट में उमड़ी भीड़ Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में द... Farmer News: अब धान नहीं, दलहन-तिलहन से बढ़ रही किसानों की आय; खेती के बदलते पैटर्न से हुआ बड़ा फायदा अब बच नहीं पाएंगे बदमाश! फिर से खुली शहर की 'थर्ड आई', DMF फंड से कैमरों की मरम्मत का काम पूरा CG Board: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मंजूर हुए 2 नए केंद्र; तैयारी हु... अंबिकापुर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ऑटो बिजनेस के नाम पर चल रहा था काला खेल, पुलिस र... कोरबा में ये क्या हो रहा? एक ही दिन में तीन बड़ी वारदातें, 2 छात्राओं और एक युवक की मौत से मचा हड़कंप खौफनाक मंजर! हक के लिए अंगारों पर चले अभ्यर्थी, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका और भेजा जेल; जानें पूरी ख...

बोरे में मिली महिला की लाश, दुर्ग के सुपेला थाना इलाके में मची सनसनी

दुर्ग: ट्वीन सिटी के नाम से मशहूर दुर्ग शहर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार फिर अपराध की एक बड़ी वारदात सुपेला थाना इलाके में घटित हुई है. यहां सड़क किनारे रखे बोरे से एक महिला का शव बरामद किया गया है. आज सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजरे तो उनको बोरे से बदबू आती मिली. बोरे पर मक्खियां भी भिनभिना रही थी. स्थानीय लोगों को किसी अनहोनी का शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोला तो उसके भीतर महिला की लाश मिली. इलाके में जैसे ही ये खबर फैली मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

बंद बोरे से मिली महिला की लाश

लोगों का कहना था कि वो आम दिनों की तरह जब चंद्र मौर्या टॉकीज से पास से होकर गुजर रहे थे, तभी उनको वहां के बंद बोरा नजर आया. बंद बोरे से बदबू आ रही थी. इस बात की खबर उन लोगों ने तत्काल सुपेला थाना पुलिस को दी. बोरे से मिली लाश की पहचान की जा रही है. लाश तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है.

महिला की पहचान की कोशिश तेज

महिला कौन है और कहां की रहने वाली है इसका पता लगाया जा रहा है. आस पास के थानों में महिला के शव की शिनाख्तगी के लिए फोटो भिजवाई गई है. पुलिस को शक है कि महिला की हत्या कहीं और कर उसके शव को यहां ठिकाने लगाया गया है. पुलिस को ये भी शक है कि जांच भटकाने के लिए इस तरह का काम हत्यारों ने किया है. सुपेला पुलिस फिलहाल सभी एंगल से जांच कर रही है. घटनास्थल का मुआयना करने के लिए खुद एसएसपी विजय अग्रवाल भी पहुंचे.

चंद्रा-मौर्या अंडर ब्रिज के पास से गुजर रहे राहगीरों ने बोरे में बंद शव देखे जाने की सूचना दी थी. पुलिस महिला की पहचान और मामले के खुलासे के लिए हर पहलू से जांच कर रही है: विजय अग्रवाल, एसएसपी, दुर्ग

मौके पर पहुंची डॉग स्कॉड और फॉरेंसिक की टीम

घटना की सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कॉड की टीम भी मौके पर पहुंची. घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके. पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.