Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आकर मौत

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ. पुलगांव थाना के जेवरी चौकी एरिया में हुए इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया.

कैसे हुआ हादसा

गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे से दहशत फैल गई. गायत्री पैलेस के ठीक सामने गोयल इंफ्रा कंपनी के गेट के पास खड़े फ्लाई एश से भरे ट्रक पर चढ़ते समय ड्राइवर हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आ गया.

लोगों की भीड़ जुटी

तेज करंट लगते ही ड्राइवर चीख भी नहीं पाया और देखते ही देखते जमीन पर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने जब आवाज सुनी तो मौके पर भीड़ जुट गई.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, अस्पताल ले जाया गया

दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि सूचना मिलते ही जेवरा चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. गंभीर घायल ड्राइवर को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आईसीयू में बेड ना होने के कारण उसे तुरंत शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

ट्रक में फ्लाई एश भरा था. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. ड्राइवर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया-हर्षित मेहर, सीएसपी

अस्पताल में तोड़ा दम

डॉक्टरों ने काफी कोशिश की लेकिन कुछ देर बाद ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान 31 वर्षीय सुरेश कुमार, निवासी घिखुदिया पोस्ट गिरहोला, थाना धमधा के रूप में हुई है. सुरेश पेशे से ट्रक ड्राइवर था और हादसे के वक्त ट्रक में राखड़ भरी हुई थी. ट्रक हाई टेंशन लाइन के ठीक नीचे खड़ा था और सुरेश किसी काम से ऊपर चढ़ा ही था कि उसका हाथ अचानक तार पर पड़ गया. दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहरा ने बताया कि पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है.