Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा... Raja Ravi Varma Record: राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने रचा इतिहास! अरबपति साइरस पूनावाला ने करोड़ों मे... Nashik Police Controversy: आरोपियों से 'कानून का गढ़' बुलवाने पर विवाद, नासिक पुलिस के एक्शन पर उठे ... बड़ा झटका! दिल्ली-NCR में बंद हो सकती हैं 462 फैक्ट्रियां, CPCB की इस सख्ती से मचा हड़कंप; जानें वजह कानपुर की ‘बदनाम कुल्फी’ हुई गुम! LPG सिलेंडर की किल्लत ने बिगाड़ा स्वाद, 10 दिन से ग्राहक चख रहे धू... Delhi Traffic Update: दिल्ली में खत्म होगा Red Light का झंझट! इन 3 रूटों पर घंटों का सफर अब मिनटों म... Bihar Politics: खरमास खत्म होते ही बिहार में नई सरकार! नीतीश कुमार 10 अप्रैल को जाएंगे राज्यसभा, दें...

गरुड़ पुराण का महामंत्र! मृत्यु के समय पास हो ये खास चीजें, तो सीधे मिलता है मोक्ष, नहीं भोगना पड़ता नरक, पूरी जानकारी जानें

गरुड़ पुराण को 18 महापुराणों में शामिल किया गया है. ये एक महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ माना जाता है. ये पुराण जगत के पालनहार भगवान विष्णु और पक्षी राज गरुड़ के बीच हुए संवाद पर आधारित है. गरुड़ पुराण में जीवन, मृत्यु, पाप, पुण्य, आत्मा की यात्रा और मोक्ष के बारे में बताया गया है. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि मृत्यु के समय व्यक्ति के पास कुछ विशेष चीजें होनी चाहिए.

जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने पक्षी राज गरुड़ तो बताया है कि जो व्यक्ति प्राण त्यागने वाला हो, अगर उसके पास चार पावन चीजें हों तो उसकी आत्मा सरलता से, शांति से और बिना बधाओं के यात्रा पूरी करती है. आइए जानते हैं ये चार चीजें कौन सी हैं?

तुलसी

तुलसी पवित्रता का प्रतीक मानी जाती है. तुलसी को माता मानकर उनकी पूजा की जाती है. तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है. कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की मृत्यु पास हो तो उसको तुलसी के पौधे के पास लिटा देना चाहिए. यही नहीं मृतक के मुंह में तुलसी का पत्ता या मंजरी डाल देनी चाहिए. मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति तुलसी का पत्ता डालकर प्राण त्यागता है, उसको स्वर्ग मिलता है.

कुश का आसन

कुश घास बहुत पवित्र होती है. ये शुद्धता और स्थिरता का प्रतीक है. कुश के आसन पर बैठकर जो कर्म किए जाते हैं वो बहुत फलदायी होते हैं. माना जाता है कि जो व्यक्ति मृत्यु के नजदीक हो अगर उसे कुश के आसन पर सुला दिया जाए तो मरने वाला बैकुंठ धाम जाता है.

गंगाजल

हिंदू धर्म में गंगाजल अमृत के समान माना जाता है. अंतिम समय में मरने वाले के मुख में गंगाजल अवश्य डालना चाहिए. गरुड़ पुराण के अनुसार, गंगाजल से आत्मा शुद्ध हो जाती है.

तिल

अंतिम समय में मरने वाले के हाथ से तिल का दान कराना चाहिए. तिल को उसके पास रख देना चाहिए. इससे आत्मा का बोझ हल्का होता है. पापों से मुक्ति मिलती है. इससे आत्मा की यात्रा शांत और सरल होती है.