Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP vs Rahul Gandhi: 'देश में आने वाला है आर्थिक तूफान...' रायबरेली में गरजे राहुल; बीजेपी ने बताया ... BC Khanduri Passes Away: पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के निधन पर भावुक हुए पुष्कर सिंह धामी; पार्थिव शरीर... Bijnor Crime News: बिजनौर में बीजेपी नेता सुरेश भगत पर केस दर्ज; पुलिस के सामने घर में घुसकर पीटा, ग... Karnal Pradeep Mishra Katha: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले करनाल में बवाल; VIP पास को लेकर मारप... Indore Weather Update: इंदौर में गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा! सड़कों पर पसरा सन्नाटा, जानें मौसम... BRICS Summit Indore: इंदौर में ब्रिक्स युवा उद्यमिता बैठक आज से; केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ... Indore Dog Bite Cases: इंदौर में नसबंदी के दावों के बीच श्वानों का आतंक; 1 साल में 60 हजार से ज्यादा... Indore IET Hostel: आईईटी हॉस्टल तोड़फोड़ मामले में नया मोड़, छात्रों ने वीडियो जारी कर मांगी माफी; ख... Indore IET Hostel: आईईटी हॉस्टल गांजा पार्टी मामले में DAVV का बड़ा एक्शन; 3 छात्र सस्पेंड, 1 का एडम... MP New Transfer Policy: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! आज मोहन यादव कैबिनेट बै...

ब्राउन शुगर की फैक्ट्री का खुलासा! लखनऊ में घर के अंदर ही बन रही थी ड्रग, कुख्यात तस्कर नसरीन बानो गिरफ्तार, मणिपुर से था कनेक्शन, पूरा रैकेट बेनकाब

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने लखनऊ से कुख्यात ड्रग तस्कर नसरीन बानो उर्फ बादाम (उम्र करीब 45 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. 50 हजार रुपये की इनामी नसरीन को मंगलवार देर रात ठाकुरगंज के फरीदीपुर इलाके से एसटीएफ की टीम ने अरेस्ट किया है. वह पिछले 6 साल से लखनऊ और बहराइच समेत आसपास के जिलों में ब्राउन शुगर की सबसे बड़े सप्लायर के रूप में काम कर रही थी.

एसटीएफ की पूछताछ में नसरीन ने सनसनीखेज खुलासा किया है. वह मणिपुर से क्रूड (कच्चा अफीम माल) मंगवाती थी. फिर खदरा स्थित अपने घर में ही उसे प्रोसेस करके उच्च क्वालिटी की ब्राउन शुगर तैयार करती थी. इसके बाद उसके गिरोह के सदस्य इसे लखनऊ, बहराइच, सीतापुर, हरदोई और बाराबंकी तक पहुंचाते थे. नसरीन का पति मोहम्मद काश अहमद उर्फ मुन्ना उर्फ रईस पहले ही किसी दूसरे मामले में जेल में है. घर की पूरी कमान नसरीन के हाथ में थी और वह बेखौफ होकर पूरा नेटवर्क चला रही थी.

17 अक्टूबर को पकड़े गए साथी ने खोला था राज

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी की कहानी 17 अक्टूबर से शुरू होती है. उस दिन बहराइच से एसटीएफ ने नसरीन के गिरोह के एक बड़े सदस्य को 3.440 किलोग्राम ब्राउन शुगर (कीमत करीब 3.5 करोड़) के साथ पकड़ा था. पूछताछ में उसने नसरीन बानो का पूरा नाम-पता उगल दिया. इसके बाद पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था.

मंगलवार को खुफिया सूचना मिली कि नसरीन ठाकुरगंज के फरीदीपुर में किसी रिश्तेदार के यहां छिपी है. एसटीएफ की लखनऊ फील्ड यूनिट ने महिला कांस्टेबल के साथ स्थानीय पुलिस की मदद से रेड की और उसे दबोच लिया.

खंगाले जा रहे बैंक खाते

एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक नसरीन से पूछताछ जारी है. उसके फोन और बैंक खातों की डिटेल खंगाली जा रही है. उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में उसके कई बड़े सप्लायर और खरीदार भी जाल में आएंगे. नसरीन को बहराइच कोतवाली देहात में दर्ज NDPS एक्ट के पुराने मुकदमे में गिरफ्तार दिखाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा. उसके बाद रिमांड पर लेकर और राज उगलवाए जाएंगे.