Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain Mahakal: माथे पर तिलक और गले में माला, महाकाल मंदिर में पहचान छिपाकर घूम रहा था मुस्लिम युवक,... Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ...

गोवा अग्निकांड के बाद एक्शन! गुनहगारों पर चला बुलडोजर, लूथरा ब्रदर्स के नाइट क्लब का अवैध हिस्सा गिराया गया, प्रशासन का कड़ा रुख

गोवा में नाइट क्लब अग्निकांड के बाद सरकार हरकत में आ गई है. मंगलवार को वागाटोर इलाके में स्थित रोमियो लेन नाइट क्लब के एक हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया. नाइट क्लब में 7 दिसंबर को आग लग गई थी जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि कई लोग बुरी तरह से झुलस भी गए थे.

जिस नाइट क्लब पर बुलडोजर चला है वो लूथरा ब्रदर्स का है. घटना के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स देश छोड़ थाइलैंड फरार हो गए. फिलहाल जांच एजेंसियों की ओर से लूथरा बदर्स को लेकर लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है और उन्हें थाइलैंड से लाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.

अथॉरिटी ने लूथरा ब्रदर्स से जुड़े दो और क्लब किए सील

हादसे के बाद से लूथरा ब्रदर्स पर ताबड़तोड़ एक्शन हो रहे हैं. गोवा अथॉरिटी ने लूथरा ब्रदर्स के गोवा में स्थित 2 और क्लब को सील कर दिया है. जिन दो क्लब को सील किया गया है उसमें एक का नाम Caha by romeo lane at anjuna क्लब है. काहा क्लब भी अंजुना बीच का एक फेमस फ़ूड जॉइंट है. इसके साथ ही सौरव लूथरा का वागातोर स्थित रोमियो लेन क्लब भी सील किया गया है. वागातोर के क्लब पर यह बुलडोजर एक्शन हुआ है.

लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी

दूसरी ओर गोवा पुलिस ने क्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी करने के लिए CBI से संपर्क किया है. गोवा पुलिस ने बताया कि अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में शनिवार को यह घटना हुई थी और यह माना जा रहा है कि इसके मालिक सौरभ लूथरा तथा गौरव लूथरा घटना के कुछ घंटे बाद ही थाईलैंड के फुकेत भाग गए.

कब जारी होती है इंटरपोल ब्लू नोटिस?

इंटरपोल ब्लू नोटिस किसी आपराधिक जांच के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए जारी की जाती है. बताया जा रहा है कि भगोड़ों का पता लगाने के लिए गोवा पुलिस के अनुरोध के बाद इंटरपोल के संपर्क में है. भगोड़ों को हिरासत में लेने का प्रावधान देने वाले रेड नोटिस केवल आरोप पत्र दाखिल होने तथा वांछित व्यक्ति के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद ही जारी किया जा सकता है.