Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू... मोगा के रामगंज मंडी में दिनदिहाड़े गुंडागर्दी, एम्बुलेंस चालक पर जानलेवा हमला कर गाड़ी में की तोड़फो...

सीमा हैदर का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ेगा? BLO की टीम पहुंची नोएडा वाले घर, SIR फॉर्म में किस-किसने दी अपनी डिटेल्स?

पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर अक्सर चर्चा में रहती है. इस बार चर्चा का विषय है उसका SIR फॉर्म. सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा को लेकर चर्चा चल रही है कि आखिर सीमा और सचिन मीणा ने अपना SIR फार्म भरा है या नहीं? हालांकि,अभी तक प्रशासन और जांच एजेंसियों या किसी भी सरकारी विभाग की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि उन्होंने SIR फॉर्म भरा है.

सीमा हैदर के वकील AP सिंह का कहना है कि अभी तक मेरे संज्ञान में ऐसी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, सीमा के पति सचिन जो को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा का रहने वाला है और उसके परिजनों का वोटर लिस्ट में नाम है. बताया जा रहा है कि सचिन के माता-पिता ने तो फॉर्म भरा है. मगर सचिन और सीमा ने फॉर्म भरा या नहीं, उस बारे में कुछ सटीक जानकारी नहीं है.

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि सीमा हैदर के संवेदनशील केस में किसी भी आधिकारिक प्रक्रिया की जानकारी सीधे पुलिस या कोर्ट रिकॉर्ड में दर्ज होती है, जो फिलहाल सामने नहीं आई है. उधर, सचिन के पड़ोसियों ने भी बताया है कि BLO की टीम उनके घर आई जरूर थी. लेकिन सीमा का SIR फार्म भरा है या नहीं इसकी कोई जानकारी हमें नहीं है.

प्रशासन की मानें तो सीमा हैदर के पास भारतीय नागरिकता अभी नहीं है. उसका केस भी अभी कोर्ट में विचारधीन है. हालांकि कई बार सीमा हैदर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि उसे भारत की नागरिकता दी जाए. अब ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर सीमा हैदर किस तरीके से अपना SIR का फॉर्म भरेगी?

फिर से प्रेग्नेंट हुई सीमा हैदर

यही नहीं, सीमा हैदर और सचिन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर एक नई जानकारी दी है. सीमा-सचिन ने बताया कि वो एक बार फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं. यानि सीमा छठे बच्चे को जन्म देने वाली है. सीमा की मानें तो वो 7 महीने की प्रेग्नेंट है. इससे पहले उसने सचिन की बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम मीरा रखा था. वहीं, जिन चार बच्चों के साथ वो पाकिस्तान से भागकर भारत आई थी, वो सीमा और उसके पहले पति गुलाम हैदर के हैं. गुलाम हैदर अपने चारों बच्चों को वापस पाने के लिए लगातार पाकिस्तान और भारत सरकार से गुहार लगा रहा है.