Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ईरान युद्ध से भारत के 'स्मार्टफोन मिशन' को झटका! अरबों के निर्यात पर मंडराया संकट; Apple और Samsung ... Samudrik Shastra: पैरों के तलवों से जानें अपना भविष्य, ये चिह्न देते हैं राजा जैसी जिंदगी का संकेत; ... शीशे सा चमकेगा चेहरा और मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी! आज ही शुरू करें 'Rainbow Diet', जानें इसे फॉलो क... Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क...

बहादुरगढ़ में निर्माणाधीन ESI अस्पताल में लूट, गार्डों को बंधक बना लाखों रुपए का सामान ले गए लुटेरे

बहादुरगढ़  : बहादुरगढ़ में एचएसआइआइडीसी के औद्योगिक सेक्टर 4 बी स्थित निर्माणाधीन ईएसआई अस्पताल में लूट की वारदात सामने आई। कई लुटेरों ने अस्पताल परिसर में घुसकर यहां सिक्योरिटी गार्डों को बंधक बनाकर लाखों रुपए का कॉपर वायर लूट लिया। वारदात रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। वारदात के दौरान लुटेरे न केवल परिसर में आसानी से घुसे, बल्कि ड्यूटी पर तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को मारपीट कर मैस में बंद कर दिया। सेक्टर 6 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

निर्माणाधीन अस्पताल के ठेकेदार नवदीप शर्मा ने बताया कि रात की नियमित ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में तीन-चार गार्ड मौजूद थे। रात करीब ढाई-तीन बजे अचानक कई युवक अस्पताल में घुसे और बिना किसी बात के गार्डों से मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने सभी सुरक्षा कर्मियों को पकड़कर मैस में बंद कर दिया और चेतावनी दी कि आवाज उठाई या बाहर निकले तो जान से मार देंगे।

अस्पताल में रखे कॉपर वायर को लूटा

शिकायतकर्ता के अनुसार, लुटेरों ने अस्पताल में रखे छह बंडल कॉपर स्ट्रिप, 20 कॉपर प्लेट, लगभग 37 हजार 600 मीटर कॉपर वायर और अन्य सामान को उठा लिया। घटना के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद सिक्योरिटी गार्ड किसी तरह बंधनमुक्त हो पाए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।