Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baghpat Triple Murder: बड़ौत बस स्टैंड फायरिंग में अब 3 मौतें; हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने भी दम तोड़... Mumbai Birth Certificate Row: फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त; 19,734 जन्म प्रमाणपत्रों में किए गए बदलाव रद्... Dumka Land Dispute: दुमका बंदोबस्त कार्यालय में बवाल; एएसओ को कार्यालय से खींचकर ले गई आक्रोशित भीड़ Baramulla Accident: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीद; महाराष्ट्र ... Shahjahanpur Crime News: 1 साल की मासूम के साथ दरिंदगी; रिश्ते के चाचा ने बनाया हवस का शिकार, एनकाउं... IRCTC Alert: फर्जी ई-कैटरिंग वेबसाइटों पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई; जानें सुरक्षित खाना कैसे बुक करें Patna Coaching Dispute: खान सर की गिरफ्तारी पर कोर्ट से राहत, रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज; कांग्रेस उम्मीदवार पर जानकारी छिपाने का आ... पर्यवेक्षकों ने पूरी प्रक्रिया में रूसी हस्तक्षेप का आरोप लगाया ईरान और इजरायल ने युद्ध रोकने की बात कही

आईएएस विनय चौबे की पत्नी से फिर पूछताछ, एसीबी टीम की कांके रोड आवास पर कार्रवाई

रांची: आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. रविवार सुबह एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से रांची के कांके रोड स्थित आवास पर पूछताछ करने पहुंची. एसीबी के डीआईजी, एसपी और अन्य अधिकारी इस पूछताछ में मौजूद थे. यह लगातार दूसरी बार है, जब एसीबी ने स्वप्ना संचिता से घर पर जाकर पूछताछ की है. इससे पहले तीन दिसंबर को भी टीम ने उनसे कई वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों को लेकर सवाल किए थे.

गौरतलब है कि 24 नवंबर को एसीबी ने आईएएस विनय चौबे के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की थी. इसमें चौबे समेत सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इनमें उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, करीबी मित्र विनय सिंह और उनके साले शिपिज त्रिवेदी, शिपिज की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और चौबे के ससुर एसएन त्रिवेदी शामिल हैं. प्राथमिकी में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी, फर्जी लेनदेन और परिवार व कर्मचारियों के माध्यम से संपत्ति की हेराफेरी के आरोप लगाए गए हैं.

एसीबी के मुताबिक, विनय चौबे और उनके सहयोगियों ने भ्रष्टाचार के जरिये अकूत संपत्ति अर्जित की है और उसका निवेश रिश्तेदारों व परिचितों के नाम पर किया गया. फिलहाल विनय चौबे और उनके मित्र विनय सिंह पहले से ही शराब और जमीन घोटाले से जुड़े मामलों में जेल में हैं. एसीबी की यह पूछताछ अब जांच के अगले चरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.