Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जमीन पर हमला करने के बाद भी इजरायल की परेशानी कायम ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया का क्या होगा सड़क पर हिंसक झड़पों के बाद सैकड़ों गिरफ्तार भरोसे का बार बार कत्ल आखिर क्यों Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक

सुबह-सुबह इन चीजों का हाथ से गिरना होता है अशुभ! घर से निकलते समय रखें ध्यान, हो सकती है अनहोनी, ज्योतिष में क्या है महत्व

अक्सर लोगों के हाथों से चीजें छूटकर गिर जाती हैं. चीजों का हाथ से गिरना बहुत सामान्य सी बात मानी जाती है, लेकिन सुबह-सुबह किसी जरूर काम से बाहर निकलते समय अगर व्यक्ति के हाथ से कुछ विशेष चीजें छूटकर गिर जाती हैं, तो ऐसा होने को अशुभ संकेत माना जाता है. यह किसी अपशकुन या बड़ी अनहोनी होने की ओर संकेत करता है. ऐसे में सुबह-सुबह इन चीजों के हाथ से गिरते ही सावधान हो जाना चाहिए. आइए जानते हैं कि ये चीजें कौन सी हैं?

दूध

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह-सुबह हाथ से दूध का गिरना शुभ नहीं माना जाता. ज्योतिष शास्त्र में दूध को समृद्धि और प्रचुरता का प्रतीक का समझा जाता है. माना जाता है कि दूध के गिरने से धन, समृद्धि और उन्नति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में लेन देन और उधार आदि के मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए.

नमक

सूबह-सुबह हाथ से नमक का गिर जाना बहुत अशुभ माना जाता है. नमक को स्थिरता और सुख-शांति से संबंधित माना जाता है. हाथ से नमक गिर जाने से वाद-विवाद, गृह क्लेश बढ़ने का खतरा हो सकता है. ऐसे में लोगों को अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए.

आईना

हाथ से आईना यानी दर्पण का गिरना अच्छा संकेत नहीं माना जाता. हाथ से आईना गिरना इस बात का संकेत होता है कि जीवन में टकराव, चिंता और रिश्तों में दरार आ सकती है. कुछ लोक मान्यताओं के अनुसार, आईना टूटकर गिरना शुभ भी माना जाता है. कहा जाता है कि जो बलाएं आने वाली हैं आईना टूटकर उनको अपने ऊपर ले लेता है.

सिंदूर

हाथ से सिंदूर का गिरना अशुभ होता है. सिंदूर सूहाग का प्रतीक बताया जाता है. कहा जाता है कि अगर सुबह-सुबह सिंदूर की डिबिया हाथ से गिर जाए तो ये इस बात की ओर संकेत करता है कि घर-परिवार या सुहाग पर कोई बड़ी विपदा आ सकती है. ऐसे में सावधानी से अपने दैनिक कार्य करने चाहिए.