Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोलंबिया में विनाशकारी भूकंप से तबाही: 132 की मौत, बोगोटा से वेनेजुएला तक कांपी धरती; जापान में भी आ... छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज 'झारखंड बंद': राज्य भर में सुरक्षा सख्त, निजी स्कूल बंद; बीजेपी... JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... कई तटीय शहर समुद्र के बढ़ने से भी तेजी से डूब रहे दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... यह 79 फीट लंबा समुद्र का दैत्य हुआ करता था, देखें वीडियो

अब संसद में खुलेगा इंडिगो संकट का राज! संसदीय समिति ने सभी एयरलाइंस और DGCA को तलब किया, क्या होगा बड़ा खुलासा?

इंडिगो की उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने के कारण यात्रियों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, जिसको देखते हुए परिवहन, पर्यटन और नागरिक उड्डयन पर बनी संसदीय समिति जल्द ही सभी एयरलाइंस और अन्य संबंधित पक्षों को तलब करेगी. साथ ही विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए और विमानन मंत्रालय के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक जेडीयू सांसद संजय कुमार झा की अध्यक्षता वाली यह समिति इस मामले पर इन सभी से जवाब मांगेगी. साथ ही भविष्य में इस तरह की अड़चनें दोबारा न हों, इसके लिए रास्ते भी तलाशे जाएंगे, गौरतलब है कि कई सांसदों और मंत्रियों को भी उड़ानें रद्द होने के कारण परेशानी हुई है. परेशान होने वाले मंत्री-सांसदों में से कई इस समिति के सदस्य भी हैं.

सांसदों को यात्रियों ने बताई अपनी परेशानी

कई परेशान यात्रियों ने इंडिगो की उड़ाने रद्द होने के बाद आई दिक्कतों को सांसदों को बताया था और एक्शन लेने की मांग की है. समिति इस मुद्दे पर भी चर्चा करेगी कि एयरलाइनों ने किराए क्यों बढ़ा कर आसमान पर पहुंचाया गया. इस बीच, सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) या न्यायिक आयोग के गठन की मांग की.

फ्लाइट ऑपरेशन में हुआ सुधार

फ्लाइट ऑपरेशन में रुकावट से पिछले 6 दिनों से चल रहे हंगामे के बाद, इंडिगो ने एक बड़ा अपडेट शेयर किया है. एयरलाइन ने डेस्टिनेशन के मामले में अपने 95 परसेंट नेटवर्क कनेक्टिविटी को फिर से शुरू कर दिया है. इंडिगो ने एक बयान में कहा कि शनिवार को एयरलाइन ने 138 में से 135 डेस्टिनेशन के लिए उड़ानें भरीं और दिन के आखिर तक 1500 से ज़्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करने की राह पर है.