Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिमल नथवाणी का आना महज राजनीति नहीं मानिए क्वांटम प्रयोग में परमाणु उल्टा घूमता देखा गया स्थानीय स्तर पर झड़पों में 25 नागा महिला घायल भूपेंद्र यादव के घऱ जुटे थे टीएमसी के सांसद फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.8 तीव्रता का भूकंप Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी छोड़ी Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... सीमा पार ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्...

हजारीबाग में डिवाइडर से टकराई कार, तीन की मौत, शादी में जा रहे थे सभी

हजारीबाग: जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत पांचमाधव में भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है. घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतक में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्ची शामिल हैं. जबकि लगभग छह लोग घायल हो गए हैं. सभी का इलाज हजारीबाग के अस्पताल में चल रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- कैसे हुआ हादसा

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडल अस्पताल भेज दी है. साथ ही परिजनों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है. सभी पश्चिम बंगाल के कुल्टी निवासी बताए जा रहे हैं, जो बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया.

हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें ज्योति कुमारी (24), शुभम यादव (6), अभिराज यादव (10), मृत्युंजय यादव (8), धर्मेंद्र यादव (35) और कौशल्या देवी शामिल हैं. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए SBMCH अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया.

मौके से जब्त की गई गाड़ी

इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव और समाजसेवी सिकंदर कुमार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने राहत कार्य में जुटकर घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाने में मदद की. पुलिस मामले में छानबीन शुरू कर दी है.

इस संबंध में बरही एसडीपीओ विमल कुमार ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई है. सभी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. वहीं, घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है. साथ ही मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना भी दे दी गई है.