Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिमल नथवाणी का आना महज राजनीति नहीं मानिए क्वांटम प्रयोग में परमाणु उल्टा घूमता देखा गया स्थानीय स्तर पर झड़पों में 25 नागा महिला घायल भूपेंद्र यादव के घऱ जुटे थे टीएमसी के सांसद फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.8 तीव्रता का भूकंप Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी छोड़ी Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... सीमा पार ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्...

जामुल गोलीकांड के मुख्य आरोपी पर भिलाई नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, शूटर करण साव का अवैध मकान ढहा

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड की घटना के मुख्य आरोपी और शातिर बदमाश करण साव के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है. उसके अवैध मकान पर आज बुलडोजर चलाया गया.

कैलाश नगर में करण साव के घर पर बुलडोजर

आज सुबह नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने कैलाश नगर स्थित आरोपी के घर पर अतिरिक्त निर्माण और अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा.

जामुल फायरिंग पर भिलाई नगर निगम का एक्शन

जामुल के कैलाश नगर में 14 नवंबर की शाम 6:30 बजे विकास प्रजापति पर बाइक सवार दो शूटरों ने फायरिंग की थी. गोली विकास के दाहिने कान के पास से छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे.

जेल में हैं मुख्य आरोपी करण साव

इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में मुख्य आरोपी करण साव को बैकुंठ धाम, छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. उसके पांच अन्य साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा. फिलहाल सभी आरोपी जेल में बंद हैं.

BULLDOZER ACTION BHILAI

नियमों का उल्लंघन पर बुलडोजर कार्रवाई

भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव पांडेय ने बताया कि समृद्धि बाजार क्षेत्र में आरोपी द्वारा अवैध निर्माण किया गया था, जिस पर निगम ने पहले ही नोटिस जारी किया था. यह क्षेत्र प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रस्तावित निर्माण क्षेत्र में आता है. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की है. अधिकारियों ने यह भी बताया कि क्षेत्र में जितने भी अवैध निर्माण हैं, उन सभी पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी.