Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...

सरपंच सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप, उपसरपंच ने की कलेक्टर से जांच की मांग

कोरिया : कटगोड़ी ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं. जनदर्शन प्रभारी को दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता को कहना है कि कई वर्षों से बिना कार्य किए पंचायत खाते से रकम निकाली जा रही है, जबकि जमीन पर किसी प्रकार का काम नहीं हुआ. आरोपों के मुताबिक पाइपलाइन, पानी टंकी, चबूतरा, सड़क मुरूम फिलिंग, सौंदर्यीकरण से लेकर शौचालय निर्माण तक कई कामों का भुगतान किया गया है, लेकिन इनमें से अधिकांश नहीं हुए हैं.

Deputy Sarpanch accuses Sarpanch

फर्जी बिल लगाकर पैसे निकालने का आरोप

ग्रामीणों का दावा है कि सचिव और सरपंच के परिजनों के नाम पर फर्जी बिल लगाकर पंचायत की राशि बंदरबांट की गई है. उन्होंने साल 2017-18 से अब तक के 14वें और 15वें वित्त आयोग की राशि, बाजार वसूली और अन्य आय-व्यव की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.ग्रामीणों का कहना है कि समस्त अभिलेख ग्रामवासियों के सामने प्रस्तुत कर सत्यता की जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो.

इस मामले की जांच की मांग करते हैं और दोषियों पर कार्रवाई की अपील करते हैं. ग्राम पंचायत के विकास के लिए वे हमेशा तैयार हैं, लेकिन भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे- ओमप्रकाश साहू,उपसरपंच

इस मामले में ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएंगे. वे इस मामले में प्रशासन से न्याय की अपेक्षा कर रहे हैं.