Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच 'सुपर' रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया... Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वां... नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा 'ट्यूलिप गार्डन'; 18 लाख फूलों की... संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- 'नमाजियों की सुर... Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील... भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का 'सुपर' एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू... Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्... दिल्ली में बनेगा AIIMS जैसा 'सुपर मेडिकल हब'! एक साथ मिलाए जाएंगे 3 बड़े सरकारी अस्पताल; मरीजों को ए... Weather Update Today: यूपी-बिहार में बारिश की चेतावनी, दिल्ली और पंजाब में लुढ़का तापमान; जानें अगले... Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की...

धनबाद में माइंस के अंदर कर्मी की मौत पर परिजनों का हंगामा, कंपनी प्रबंधन ने नौकरी और मुआवजा का एलान किया

धनबाद: जिले के भागाबांध स्थित इगल दीप इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी के माइंस परिसर में सोमवार देर रात एक कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान बोकारो के चंदनकियारी निवासी बबलू बाउरी के रूप में हुई है, वो रात की पाली में कोयला कटाई के कार्य पर तैनात थे.

परिजनों के मुताबिक, बबलू बाउरी रात लगभग 3 बजे पानी पीने के बाद बाथरूम गए थे, यहां अचानक गिरने से उनकी मौत हो गई. उनका कहना है कि शव के गले के पास एक निशान मिला है, जिससे मौत को लेकर संदेह और गहरा गया है. वहीं मृतक के बेटे ने सवाल पूछा है कि माइंस के अंदर उनकी मौत कैसे हुई? इसका स्पष्ट जवाब कंपनी प्रबंधन के पास नहीं है.

कर्मी की मौत पर परिजनों का हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग कंपनी के मुख्य द्वार पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया. उनका आरोप है कि प्रबंधन, घटना की पूरी जानकारी देने से बच रहा है, जबकि कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजन को नौकरी और मुआवजा उपलब्ध कराने की सहमति जताई है.

हार्ट की बीमारी से हुई कर्मी की मौत: प्रंबधन

इधर, पीबी एरिया के जीएम जीसी साहा ने बताया कि माइंस के अंदर, बबलू बाउरी रूफ बोल्टिंग का काम किया करते थे. कार्य के दौरान हार्ट की बीमारी के कारण उनकी स्थित बिगड़ने लगी, जिसके बाद उनके सहकर्मी उन्हें लेकर एसएनएमएमसीएच रवाना हो गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

मृतक के आश्रित को मिलेगी नौकरी एवं मुआवजा

जीएम जीसी साहा ने आगे बताया कि माइंस के अंदर किसी तरह की मिथेन गैस नहीं मिली है. ओवरमैन, माइनिंग सरदार के द्वारा समय समय पर मिथेन गैस की जांच की जाती है, फिर भी मामले की जांच पड़ताल की जाएगी. उन्होंने आखिर में बताया कि मुआवजे का जो प्रावधान है, उसके तहत आश्रित को मुआवजा और नियोजन आउटसोर्सिंग कंपनी में दी जाएगी.

कर्मी के अस्पताल ले जाने के दौरान मौत की जानकारी प्रबंधन ने दी है. शव पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा: धर्मराज, थाना प्रभारी, भागाबांध ओपी