Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

कुरुक्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत: 1 साल पहले की थी Love-Marriage, परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एक विवाहिता की फांसी से संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला की पहचान 26 वर्षीय मुस्कान, निवासी हबाना गांव, के रूप में हुई है। मुस्कान ने करीब एक साल पहले 8 अक्टूबर 2024 को अजय नामक युवक से लव-मैरिज की थी।

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

मृतका के परिवार का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि गला दबाकर की गई हत्या है। उनके अनुसार मुस्कान के शरीर पर कई तरह के निशान मिले हैं और उसकी हालत देखने से साफ लगता है कि उस पर अत्याचार किया गया था।

दहेज व अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव का आरोप

मुस्कान के भाई अब्बास खान वासी स्टेशन माजरी ने शाहबाद पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसकी बहन का पति अजय , सास व ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर मुस्कान को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी। आरोप यह भी है कि मुस्कान पर उसका बहनोई अजय मुस्कान पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी लगातार प्रताड़ना की वजह से उसकी सेहत बिगड़ती जा रही थी।

घटना से एक दिन पहले बिगड़ी तबीयत

परिजनों के अनुसार बीती शाम उन्हें सूचना मिली कि मुस्कान की तबीयत खराब है। जब वे ससुराल पहुंचे तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना शाहाबाद के SHO सुनील वत्स ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 80 और 3(5) के तहत अजय सहित अन्य ससुरालजनों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है।शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ़ होगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।