Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Crime News: झाबुआ में अमानवीयता की सारी हदें पार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाकर गांव मे... Cyber Crime News: 'आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है...' कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें... Bihar New CM: बिहार में रचा गया इतिहास, सम्राट चौधरी बने पहले BJP मुख्यमंत्री; विजय चौधरी और विजेंद्... Bengal Election 2026: पांच संभाग और BJP का 'साइलेंट मिशन', चुनावी शोर के बीच ऐसे बंगाल फतह की रणनीति... Punjab J&K Dispute: पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फिर तकरार, जानें क्या है 1979 का वो समझौता जिसका जिक्र... Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 6 की मौत, 25... MP Board 10th, 12th Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे, यहाँ देखें Di... ED Raid on AAP MP: आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, पंजाब से गुरुग्राम त... Chirag Paswan visits Pashupati Paras: अस्पताल में चाचा पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान, पैर छूकर लि... Delhi News: रोहिणी की झुग्गियों में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और 2 साल की मासूम बच्ची की जिंदा जलकर मौत

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, रात के साथ अब दिन भी होंगे ठंडे…जानें आज से 3 दिन कैसा रहेगा Weather

 हरियाणा में सर्दी बढ़ गई है, एकदम से मौसम ठंडा हो गया है। सूबे में दिन के तापमान में गिरावट और रात के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी से लोगों को भयंकर ठंड लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 26.2°C नूंह (AWS) में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है और हिसार में न्यूनतम तापमान 5.7°C रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।

जानें 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में मौसम आमतौर पर 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। 1 दिसंबर से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध परंतु दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में हल्का बदलाव रहने तथा 1 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है।