Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन का 76 वर्ष की आयु में निधन मध्य प्रदेश में 60% मूंग की MSP पर खरीदी शुरू, सागर के खरीदी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली का... राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द होते ही नया विवाद! शादी के कैटरिंग बिल के ₹2.82 ल... भोपाल के 3500 व्यापारियों को बड़ी राहत, सीलिंग कार्रवाई पर CM मोहन यादव ने लगाई रोक; 10 सदस्यीय समित... रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या... रतलाम में लुटेरी दुल्हन गैंग की आशंका: शादी के 5 दिन बाद छत से रस्सी के सहारे भाग रही थी दुल्हन, गिर... दतिया से बड़ी खबर: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निलंबित, भितरघात और बीजेपी से सांठगांठ का... सिंगरौली में पीसीएस अधिकारी की इंसानियत की अनूठी मिसाल, कैंसर पीड़ित मासूम के लिए मुड़वाया अपना सिर रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या... विदेश में इमाम बनाने का सपना दिखा रायसेन के फैजान से ठगी: ओमान में कराया टॉयलेट साफ, भारतीय दूतावास ...

वाई पूरन कुमार सुसाइड : पुलिस का दावा- सुरक्षाकर्मी सुशील के खिलाफ मिले सबूत, अम्बाला जेल में बंद है आरोपी

रोहतक: आईपीएस वाई पूरन कुमार के नाम पर शराब कारोबारी प्रवीण बंसल से सुरक्षा मनी के नाम पर हर माह 2 से ढाई लाख रुपए मांगने वाले आरोपी सुरक्षाकर्मी सुशील की न तो जमानत हो सकी है और न ही आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अभी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सुशील के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी। आरोपी के खिलाफ कुछ सबूत हाथ लगे हैं, जिनको चार्जशीट दाखिल करने के साथ ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आरोपी के खिलाफ 3 अक्टूबर को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शराब कारोबारी प्रवीण बंसल की शिकायत पर केस दर्ज किया था। साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप लाठर ने उसको गिरफ्तार किया था। वहीं 7 अक्टूबर को आरोपी को कोर्ट में में पेश किया गया था। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि सुशील के खिलाफ जांच की जा रही है। अभी कोर्ट में कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। वहीं एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि सुरक्षाकर्मी सुशील के खिलाफ अभी कोई चार्जशीट पुलिस की तरफ से दाखिल नहीं की गई है।