Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जान... तेलंगाना की 'लेडी अघोरी' बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जा... शराब की एक बोतल के लिए 'कातिल' बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद ख... Auraiya Road Accident: औरैया में अनियंत्रित पिकअप ने बच्चे को कुचला, हादसे के बाद चालक फरार; परिजनों... RCB in IPL 2026: आरसीबी के पास इतिहास रचने का मौका, 19वें सीजन में खिताब जीतकर मुंबई-चेन्नई की बराबर... Maharaja 2 Update: विजय सेतुपति की 'महाराजा' के सीक्वल की तैयारी शुरू? पहले पार्ट ने की थी छप्परफाड़ ... "नेतन्याहू जहाँ भी होगा, हम उसे मारेंगे"—IRGC ने दी इजराइली PM को जान से मारने की धमकी; 'बच्चों का ह... ईरान को महायुद्ध में फंसाने की साजिश? US-इजराइल का 'नकली ड्रोन' ऑपरेशन शुरू; जानें कैसे 'फूट डालो और... Crude Oil Price Surge: मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी ऑयल कंपनियों को $60 ... Instagram यूजर्स को बड़ा झटका! मेटा हटाने जा रहा 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन'? आपकी चैट और प्राइवेसी पर म...

नवादा में पति बना हत्यारा! पत्नी को मारी गोली, बेटे ने पुलिस के सामने उगला राज, परिवार में हड़कंप

बिहार के नवादा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पति ने पत्नी की पारिवारिक विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया. गोली की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए घटना के महज 12 घंटे के अंदर ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी हरदिया गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पति गोपाल मिश्रा ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. जांच में सामने आया है कि उनकी बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी के चलते गोपाल ने देशी कट्टा से पत्नी को गोली मार दी और फिर वह खाली खोखा, दो कारतूस और कट्टा लेकर फरार हो गया. महिला के मौत की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

आरोपी पति अरेस्ट

पुलिस को तुरंत घटना की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम ने सबूतों को इकट्ठा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव धीमान की देखरेख में मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया. जिसने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर महज कुछ ही घंटों में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

बेटे ने बताई हत्या की कहानी

मृतका के बेटे का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते पापा ने मां को मार डाला. बेटे ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को पापा ने मां को बहुत ही करीब से गोली मार दी और फिर वह फरार हो गए. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया हथियार, खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया किए गए है. पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.