Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- 'मोदी सरकार से लें समर्थन वापस', नारी शक्ति वंदन एक्ट को बत... Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा 'भगता पर्व', जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि औ... Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिक... Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; D... CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अ... CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबि... Khairagarh News: उदयपुर में ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को किया गिरफ्... Jashpur Crime News: महिला अपराध और नशा तस्करों पर जशपुर पुलिस का 'डबल एक्शन', कई आरोपी दबोचे गए

अलीगढ़ सुसाइड केस में नया मोड़! महिला कांस्टेबल के पिता का बयान- ‘रात को बात हुई थी, वह आत्महत्या नहीं कर सकती’, पुलिस जांच पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महिला कांस्टेबल हेमलता सुसाइड केस ने अब तूल पकड़ लिया है. हेमलता के पिता करमवीर सिंह ने कहा कि उनकी बेटी का स्वभाव ऐसा नहीं था कि वह इस तरह टूट जाए. उसने जरूर किसी के दबाव या तनाव में आकर यह कदम उठाया है. इसके पीछे की बात छिपाई जा रही है. पुलिस तह तक जाकर जांच करे. ये भी कहा कि अगर सीसीटीवी कैमरे और सीडीआर खंगाले जाएं तो सच सामने आ जाएगा.

रिटायर दारोगा के मकान में किराए पर रहने वाली हेमलता को लेकर पिता का कहना है कि उसे अपने चाचा की बेटी की शादी में आने के लिए छुट्टी मिल गई थी. रात को ही फोन पर बातचीत हुई थी उससे. वो बिल्कुल ठीक लग रही थी. फिर इस तरह का कदम कैसा उठा सकती है?

बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में किराए के मकान में रह रही एक महिला सिपाही ने शनिवार दोपहर को आत्महत्या कर ली. घटना से पहले चंद मिनट पहले ही उसने व्हॉट्सऐप पर स्टेटस डाला था. इसके बाद पुलिस मकान में पहुंची तो सिपाही फंदे पर लटकी मिली. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है.

मूलरूप से आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र के गांव बैमनी निवासी 28 वर्षीय हेमलता चाहर साल 2016 में पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुई थीं. फिलहाल, वो रोरावर थाने में तैनात थीं. करीब पांच साल से बन्नादेवी क्षेत्र के होटल क्लासिक-इन के पीछे जवाहर नगर में रिटायर्ड दरोगा नरेंद्र सिंह के मकान में किराए पर रहती थीं. हेमलता के पिता किसान हैं. हेमलता दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थीं. एक भाई और एक बहन की शादी हो चुकी है. एक भाई नोएडा में निजी कंपनी में नौकरी करता है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मां बेसुध हो गईं.

‘हेमलता की शादी की तैयारी’

पिता ने कहा कि वे हेमलता की शादी की तैयारी कर रहे थे. इसके लिए लड़का तलाशा जा रहा था. हालांकि, हेमलता से भी कोई शादी के बारे में पूछता तो वह भी यही कहती थी कि इस साल वह शादी कर लेगी. 2016 बैच की सिपाही हेमलता लंबे समय से अलीगढ़ में तैनात थीं. रोरावर थाने से पहले वह बन्नादेवी में करीब ढाई साल और महिला थाने में भी करीब ढाई साल तैनात रही थीं.

‘हेमलता का स्वभाव बहुत अच्छा था’

उसकी साथी पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों का कहना है कि हेमलता का स्वभाव बहुत अच्छा था. वह किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखती थी. शुक्रवार को भी उसने थाने में ड्यूटी की. इस दौरान अन्य महिला पुलिसकर्मियों से सामान्य तरीके से बात कीं. शनिवार को गांव में परिवार में से ही किसी की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए उसने छुट्टी ली थी.

‘हो सके तो मुझे माफ कर देना’

हेमलता ने अपने व्हॉट्सएप स्टेटस पर केवल इतना ही लिखा था कि हो सके तो सभी मुझे माफ कर देना. मैं किसी को हर्ट नहीं करना चाहती. इसके अलावा उसने न तो किसी का नाम लिखा और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया.

कॉल डिटेल भी खंगाल रही पुलिस

हेमलता रिटायर्ड दरोगा के मकान में निचले तल पर रहती थी. ऊपरी मंजिल पर पुलिस विभाग में ही इंस्पेक्टर कंचन किराये पर रहती हैं. फिलहाल वह भी घर पर नहीं हैं. पुलिस हेमलता के फोन की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) भी खंगाल रही है. सीओ द्वितीय कमलेश कुमार का कहना है कि रोरावर थाने में तैनात महिला सिपाही हेमलता ने अपने मकान में आत्महत्या की है. घटना से पहले व्हॉट्सएप पर एक स्टेटस भी डाला था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.