Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Market Crash Today: सोना-चांदी और सेंसेक्स सब धड़ाम! 4 दिनों में सोने के दाम ₹50,000 गिरे, चांदी ₹15... IPL 2026 से पहले RCB के घर गूंजी किलकारी! दिनेश कार्तिक के घर आई नन्ही परी, तीसरी बार पिता बने दिग्ग... एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से 'महा-राहत'! सांप के जहर मामले में FIR रद्द; कोर्ट ने पलटा फैसला, खत्... ईरान तो बहाना है, असली दुश्मन तो 'घर' में छिपा है! ट्रंप की टेंशन बढ़ाने वाला ये गैंगस्टर कौन? जिसके ... कंगाल होने की कगार पर अमेरिका! ईरान से युद्ध के बीच $39 ट्रिलियन हुआ कर्ज; भारत की इकोनॉमी से 10 गुन... Iran-Israel Conflict: युद्ध से वैश्विक खाद्य संकट का खतरा, 40% महंगी हो सकती है खाने की चीजें; कच्चा... Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के... Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ 'विक्रम संवत 2083'! क्या है 'रौद्र संवत्सर' और क्यों डरा रहा है इसका ... Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद स... India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए...

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की नाश्ते पर मुलाकात! CM आवास पर पहुंचे DK, पोस्ट कर कही दिल की बात, क्या सुलझ गया सब?

कर्नाटक में सत्तारुढ़ कांग्रेस के अंदर सरकार में शीर्ष पद को लेकर चल रहे अंदरुनी संघर्ष को खत्म करने के लिहाज से आज शनिवार बेहद खास दिन माना जा रहा है. आलाकमान के इशारे के बाद राज्य के दोनों प्रमुख नेता मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आज नाश्ते पर मुलाकात की. कहा जा रहा है कि नाश्ते के दौरान शिवकुमार दिल्ली में हुए वादे की याद दिला सकते हैं. यह भी कयास है कि इस बैठक के बाद शिवकुमार दिल्ली के कूच कर जाएंगे.

सूत्रों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री शिवकुमार आज की बैठक के दौरान CM सिद्धारमैया के सामने किए गए वादे का जिक्र कर सकते हैं. उनके करीबी लोगों ने शिव पर यह दबाव डाला है कि वे मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मई 2023 में सरकार बनाने के समय किए गए वादे की याद दिलाएं. वह यह मैसेज दे सकते हैं, दिल्ली में जो तय हुआ था, उसके अनुसार सहयोग करें.

सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि आज सुबह कावेरी रेसिडेंस पर CM सिद्धारमैया से नाश्ते पर मुलाकात हुई. कर्नाटक की प्रायोरिटीज और आगे के रास्ते पर हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई. सिद्धारमैया ने भी मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की.

डीके शिवकुमार सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री के आवास पर मुलाकात के लिए पहुंचे. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार एएस पोन्नाना भी मौजूद रहे.

बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे शिवकुमार!

कहा जा रहा है कि सिद्धारमैया के साथ बहुप्रतिक्षित मुलाकात से पहले शिवकुमार ने अपने करीबी लोगों ने इस संबंध में काफी बातचीत की है. उम्मीद जताई जा रही है कि शिवकुमार इस मुलाकात के बाद आज दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं. वह कल ही दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन नाश्ते पर बैठक का कार्यक्रम तय होने की वजह से उन्हें यह यात्रा एक दिन के लिए रोकनी पड़ गई. हालांकि उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के छोटे भाई डीके सुरेश कुमार पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ नाश्ते पर होने वाली बैठक में शिवकुमार के अलावा दूसरे मंत्रियों को भी बुलाया गया है. मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के कुछ खास मंत्रियों को बुलाया है. माना जा रहा है कि इसके जरिए वह कर्नाटक कांग्रेस में एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.

बैठक के दौरान किसी और की एंट्री नहीं

सूत्रों का कहना है कि CM सिद्धारमैया ने आज की इस खास बैठक के लिए अपने स्टाफ को निर्देश दिया है कि नाश्ते पर बैठक के लिए किसी को भी अंदर न आने दिया जाए. दोनों नेताओं की बैठक के दौरान दूसरों की एंट्री नहीं होगी. सिर्फ कुछ जरूरी स्टाफ को ही अंदर जाने दिया जाएगा.

कर्नाटक में सत्तारुढ़ कांग्रेस के अंदर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर संघर्ष 20 नवंबर से शुरू हो गया क्योंकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल का पहला 2.5 साल पूरा हो चुका है. शिवकुमार का गुट अब पार्टी नेतृत्व पर इस बात का दबाव डाल रहा है कि सरकार के गठन के समय किए गए वादों को पूरा किया जाए.