Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुकमा के तुमलपाड़ में क्रेशर प्लांट और खदान के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मनीष कुंजाम बोले— बिन... कुलगाम आतंकी हमले में शहीद भूपेंद्र भैना के परिजनों का छलका दर्द: अंतिम दर्शन तक नहीं हुए; पूर्व सीए... धमतरी में सावन के पहले सोमवार पर उफना शिवभक्ति का सैलाब: 33 वर्षों से जारी पारंपरिक कांवड़ यात्रा मे... धमतरी में गूंजा 'हर-हर महादेव': इंडोर स्टेडियम में 251 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक, उमड... मध्य प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन का 76 वर्ष की आयु में निधन मध्य प्रदेश में 60% मूंग की MSP पर खरीदी शुरू, सागर के खरीदी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली का... राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द होते ही नया विवाद! शादी के कैटरिंग बिल के ₹2.82 ल... भोपाल के 3500 व्यापारियों को बड़ी राहत, सीलिंग कार्रवाई पर CM मोहन यादव ने लगाई रोक; 10 सदस्यीय समित... रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या... रतलाम में लुटेरी दुल्हन गैंग की आशंका: शादी के 5 दिन बाद छत से रस्सी के सहारे भाग रही थी दुल्हन, गिर...

भारत बना एशिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति! एशिया पावर इंडेक्स 2025 में बड़ा उछाल, दुनिया ने देखा भारत का बढ़ता दबदबा

दुनिया में हर मोर्चे पर भारत का दबदबा बढ़ा रहा है. अर्थव्यवस्था और वैश्विक प्रभाव के चलते भारत की पकड़ और मजबूत हो रही है. इसी कड़ी में भारत ने एक और रिकॉर्ड कायम किया है. एशिया पावर इंडेक्स-2025 में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. इस रेस में अमेरिका और चीन ही भारत से आगे हैं. अमेरिका 81.7 और चीन 73-7 के स्कोर के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं. जबकि 40 के स्कोर के साथ भारत तीसरे स्थान पर है.

ये रिपोर्ट ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की है. ये इंडेक्स बताता है कि एशिया में कौन-सा देश इंटरनेशनल अफेयर्स, सिक्योरिटी, इकोनॉमी और डिप्लोमेसी के मामले में कितना प्रभावी है. भारत ने अपने स्कोर में 2 फीसदी की बढ़त हासिल की है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है. भारत मेजर पावर कैटेगरी में एंट्री कर चुका है. आइए भारत के आगे बढ़ने की वजह भी जान लेते हैं.

राजनीतिक और कूटनीतिक असर बढ़ा

कोरोना काल के बाद भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से सुधरी. वैश्विक स्तर पर भारत का राजनीतिक और कूटनीतिक असर बढ़ा है. तकनीक और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में भारत ने बड़ा सुधार किया है. इसके साथ ही सेना की क्षमता भी पहले से मजबूत हुई है. लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, भविष्य में भारत एशिया की बड़ी पावर के दर्जे और मजबूत कर सकता है.

अमेरिका के लिए परेशान करने वाली खबर

इस इंडेक्स में अन्य देशों की बात करें तो रूस की स्थिति में 2019 के बाद पहली बार सुधार देखने को मिला है. जापान के कई क्षेत्र कमजोर पड़े हैं. हालांकि, उसकी ताकत स्थिर बनी हुई है. दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की पावर में सुधार जारी है. वहीं, आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया को अपनी स्थिति बनाए रखना कठिन हो सकता है. वहीं, अमेरिका के लिए परेशान करने वाली खबर ये है कि अब चीन धीरे-धीरे उसके करीब पहुंच रहा है.

देश स्कोर
अमेरिका 80.4
चीन 73.7
भारत 40.0
जापान 38.8
रूस 32.1
ऑस्ट्रेलिया 31.8
साउथ कोरिया 31.5
सिंगापुर 26.8
इंडोनेशिया 22.4
मलेशिया 20.5
थाईलैंड 20.1
वियतनाम 19.9
न्यूज़ीलैंड 16.8
ताइवान 15.7
फिलीपींस 15.2
पाकिस्तान 14.5
नॉर्थ कोरिया 12.8
ब्रुनेई 10.6