Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पिछले सत्तर वर्षों की मेहनत के बाद विश्व धरोहर निकला, देखें वीडियो अयोध्या ही भाजपा की लंका बन जाएगीः अखिलेश यादव गिरफ्तारी और इस्तीफा के बाद भी ट्रस्ट की पूरी चुप्पी पीछे हटने को कतई तैयार नहीं है जेन जेड वाले तेलचट्टे नागरिकता नहीं तो पासपोर्ट आखिर क्या हैः थरूर यह कहां आ गये हैं यूंही साथ चलते चलते.. .. .. Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV...

शहडोल स्टेशन पर युवक ने पानी मशीन समझ बोतल क्रशर मशीन में डाल हाथ, काटना पड़ा पंजा

शहडोल: शहडोल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान और परेशान कर दिया है. प्लेटफॉर्म नंबर 1 एक पर एक युवक ने पानी मशीन समझ कर बोतल क्रशर मशीन में हाथ डाल दिया, जिसकी वजह से वो दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया है, मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है.

शहडोल से मनेंद्रगढ़ जा रहा था युवक

25 वर्षीय सौरभ गुप्ता नामक युवक शहडोल से मनेंद्रगढ़ जा रहा था, शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी ट्रेन से पानी लेने के लिए उतड़ा. वहां बोतल क्रशर मशीन लगी थी जिसमें यूज किये गए बोतल को नष्ट किया जाता है, हालांकि बोतल क्रशर मशीन को पानी भरने वाली मशीन समझकर सौरभ ने पानी लेने के लिए हाथ डाल दिया. दाहिने हाथ को मशीन ने अंदर खींच लिया. जिससे उसका हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

शहडोल मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

मौके पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि जैसे ही सौरभ गुप्ता ने बोतल क्रशर मशीन में हाथ डाला, मशीन ने उसके हाथ को आगे की ओर खींच लिया, अगले ही पल जब तेज दबाव उसके हाथ पर पड़ा तो वो चीखने चिल्लाने लगा, उसकी आवाज सुनकर वहां यात्रियों का जमावड़ा लग गया. लोगों ने उसके हाथ को निकालने की भरसक कोशिश की, जब नहीं निकला तो आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे मेडिकल टीम को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही सभी मौके पर पहुंचे और सौरभ के हाथ को निकालने की कोशिश की.आरपीएफ और जीआरपी द्वारा लगातार 3 घंटे तक हाथ को निकालने का प्रयास चलता रहा, लेकिन इसके बाद जब नहीं निकाल पाए तो लोहे की भारी मशीन को कटर से काटना पड़ा. कड़ी मेहनत के बाद सौरभ गुप्ता का हाथ मशीन से बाहर निकल सका, लेकिन उसका हाथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था. शहडोल मेडिकल कॉलेज में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसका पंजा काटने का फैसला लिया. फिलहाल उसकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है.