Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सिकंदर महान की फारसियों के साथ युद्ध के मैदान का संरक्षण आईपीएस विश्वास नांगरे पाटिल को राज ठाकरे की सलाह नाम बदलने के चक्कर में भाजपा को भी फंसाया Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट

3 लड़कियों के गायब होने से बिजनौर में मचा बवाल! तीनों की अलग-अलग कहानियों ने पुलिस को उलझाया, जांच में बड़ा खुलासा संभव

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के महावतपुर बिल्लौच गांव की तीन युवतियां अचानक रहस्यमय ढंग से गायब हो गई हैं. इन युवतियों की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है. परिवारों ने पहले खुद ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. अधिकारियों ने तुरंत पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें गठित कीं और तलाशी अभियान तेज़ कर दिया. इसी बीच, पुलिस को तीनों लड़कियों के बारे में एक चौंकाने वाली बात पता चली.

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह के अनुसार, तीनों युवतियां मानसिक तनाव का सामना कर रही थीं. उनमें से दो युवतियां एक-दूसरे की बहुत करीबी दोस्त थीं. उनके परिवार उनकी दोस्ती नहीं करते थे और अक्सर उन्हें डांट-फटकार कर अलग रहने की सलाह देते थे. लगातार लग रही रोक-टोक और डांट से परेशान होकर दोनों ने घर छोड़ने और कहीं बाहर नौकरी तलाशने का फैसला कर लिया था. वे बिना किसी को बताए घर से चुपचाप निकल पड़ीं.

क्यो घर से भाग गई थी युवती?

वहीं, पुलिस को पता चला है कि तीसरी युवती की शादी उसके परिवार ने उसकी मर्जी के बिना 6 दिसंबर के लिए तय कर दी थी. जबरन तय किए गए रिश्ते और अचानक शुरू हुई शादी की तैयारियों ने उसे मानसिक रूप से बेहद परेशान कर दिया. विरोध जताने के बावजूद भी परिवार के रवैये में बदलाव नहीं आया और अंततः उसने भी घर छोड़ने का निर्णय ले लिया. तीनों एक ही गांव की होने के कारण पहले से एक-दूसरे को अपनी समस्याओं के बारे में बता चुकी थीं.

24 घंटे के अंदर पुलिस ने पता लगाया

उधर, बिजनौर पुलिस लगातार तकनीकी इनपुट, कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन की मदद से उनकी तलाश में जुटी रही. तीन टीमों ने तालमेल बनाकर तेजी से काम किया और आखिरकार 24 घंटे के भीतर दिल्ली में तीनों युवतियों का लोकेशन ट्रेस कर लिया. पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया और परिजनों को सूचना दी. तीनों के सुरक्षित लौटने पर घरवालों ने राहत की सांस ली. गांव में भी इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है.