Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक... Mewar University: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा बवाल, बिना मान्यता के दाखिले ... Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो...

बैली फैट को कहें अलविदा! अलाया फर्नीचरवाला ने शेयर किया अपना खास फिटनेस सीक्रेट, जानें कौन सी एक्सरसाइज है कारगर

आजकल लोग हेल्दी खाने के बजाय अनहेल्दी चीजों की तरफ ज्यादा भागते हैं. शाम की भूख मिटाने का जरिया ही जंक फूड बन गया है. ऐसे में लोग मोटापे और बैली फैट से जूझ रहे हैं. बैली फैट पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही देखने को मिलता है. ये आपके पूरे लुक को खराब कर देता है. साथ ही इससे कई बीमारियां भी बढ़ती है. ऐसे में लोग बैली फैट को कम करने के लिए एक्सरसाइज से लेकर कई तरह की ड्रिंक्स भी पीते हैं. महिलाओं में तो अक्सर देखने को मिलता है कि, वो पतली कमर पाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खें और एक्सरसाइज अपनाती हैं.

एक्ट्रेसेस जैसी फिटनेस और पतली कमर कई महिलाओं को चाहत होती है. सेलेब्स भी अपने सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़ी टिप्स देते रहते हैं. इस लिस्ट में अलाया फर्नीचरवाला का नाम भी शामिल है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी फिटनेस का राज खोला है.

बैली फैट की क्या है वजह?

हेल्थलाइन के मुताबिक, बेली फैट (पेट की चर्बी) बढ़ने की कई वजहें हो सकती हैं. जैसे अनहेल्दी डाइट, ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, शुगर, और ज्यादा कैलोरी में खाना. इसके अलावा लगातार तनाव जो कॉर्टिसॉल (स्ट्रेस हार्मोन) को बढ़ाता है और पेट में वाइसरल फैट जमा होने का कारण बनता है. कम फिजिकल एक्टिविटी करने वालों में भी बैली फैट की समस्या रहती है. नींद की कमी जो भूख को बढ़ाकर और हार्मोन असंतुलन कर सकती है. ये भी पेट की चर्बी बढ़ने का एक मुख्य कारण है.

अलाया फर्नीचरवाला की फिटनेस का राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचारवाला अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी कमाल की फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. वो अपने फैंस को भी फिट रहने के लिए कई हेल्दी चीजों की रेसिपी बताती रहती हैं. इस बार एक्ट्रेस ने एक नाइट टाइम ड्रिंक बताई है ,जिसे पीने के बाद बैली फैट तो कम होगा ही. साथ ही बोल्टिंग और डिटॉक्स में भी मदद मिलेगी.

नाइट टाइम ड्रिंक्स कैसे बनाएं?

इंग्रिडियंट्स- अजवाइन ½ टेबलस्पून, जीरा ½ टेबलस्पून, सौंफ ½ टेबलस्पून, अदरक ½ टेबलस्पून, पुदीना, भीगे हुए सब्जा सीड्स 1 टेबलस्पून

कैसे बनाएं ड्रिंक्स- एक पैन लें और उसमें पानी डालकर गैस पर रख दें. अब इसमें जीरा, अजवाइन, सौंफ और कद्दूकस की हुई अदरक डालकर अच्छे से उबाल लें. 5 मिनट उबलने के बाद इसमें फ्रेश पुदीना की पत्तियां एड करें. इसे 2 मिनट और पकाएं और फिर छानकर एक कप में निकाल लें. इसके बाद इसमें भीगे हुए सब्जी सीड मिलाएं और रात को सोने से पहले पिएं.

नाइट टाइम ड्रिंक के फायदे

ये ड्रिंक बैली फैट कम कनरे के साथ ही डिटॉक्स करने में भी मदद करती है. दरअसल, अजवाइन पाचन को तेज करती है और और थाइमोल तत्व की वजह से गैस, अपच और पेट फूलने को कम करती है, जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और फैट तेजी से जलने लगता है. वहीं, जीरा मेटाबॉजिल्म को बूस्ट करता है. सौंफ शरीर में एक्सट्रा पानी निकालकर पेट की सूजन और भारीपन को कम करता है. अगर आप रोजाना इस ड्रिंक को पीती हैं तो आपको बहुत जल्दी रिजल्ट मिलने लगेगा.