Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indian Education Update: एनसीईआरटी ने अपडेट किया कक्षा 9 का सोशल साइंस पाठ्यक्रम; SIR, EVM और गठबंधन... Ram Mandir Trust Meeting: चढ़ावा विवाद के बीच विहिप और ट्रस्ट की अहम बैठक; चंपत राय पर टिकी सबकी नजर... Bihar Sugarcane Policy 2026: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान; मात्र 1 रुपये में मिलेगी 40 एकड़ जमीन, चीनी मिल... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा; मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने तीस... Uttarakhand Border Tension: निहंगों के उत्तराखंड कूच पर हाई अलर्ट; कुल्हाल बॉर्डर पर भारी पुलिस बल त... Ashura in Iran: ईरान में मुहर्रम का मातम; इमाम हुसैन की शहादत को याद कर भावुक हुए लोग Ram Mandir Donation Row: शिवसेना की 4 किलो चांदी की ईंट कहां गई? संजय राउत के गंभीर आरोपों से मचा हड़... Monsoon Alert 2026: मानसून की रफ्तार तेज; दिल्ली, यूपी, बिहार और एमपी सहित कई राज्यों में भारी बारिश... BJP OBC Politics: काशी में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक; अशोक चौरसिया को कमान देकर पिछड़ा वर्ग को साधने क... Lohagad Murder Case: पुणे मंगेतर हत्याकांड में SIT जांच के निर्देश; विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल ...

पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके ने बसंत पंडो से वीडियो कॉल पर की बात, बसंत ने गांव आने का दिया न्योता

सरगुजा: पंडो नगर को देश के पहले राष्ट्रपति ने बसाया था, लेकिन उनके बाद इस गांव और गांव के लोगों को सभी भूल चुके थे, लेकिन एक बार फिर इस गांव में रंगत आ गई है. 20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा दौरे के बाद गांव की तस्वीर बदल गई है.

पूर्व राज्यपाल ने वीडियो कॉल पर की बसंत पंडो से बात: गांव की आबादी पंडो समाज की है. इस समय वे सभी खुश हैं और देश के दूसरे राष्ट्रपति भवन में भी रौनक आ चुकी है. प्रशासन ने इसका रंग रोगन करा दिया है और यहां झालर व लाइट लगा दी है. ETV भारत जब बसंत पंडो के घर पहुंचा तो प्रदेश की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके वीडियो कॉल पर उनसे बात कर रही था.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बसंत पंडो से मिली: ये सब तब हुआ जब बसंत पंडो की कहानी देश और दुनिया के सामने आई. सरगुजा दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बसंत पंडो से मुलाकात की. फिर क्या था इस गांव की रौनक बढ़ गई. राष्ट्रपति भवन में रील और वीडियो बनाने वालो की भीड़ लगी हुई है. नेताओं का भी आना जाना शुरू हो चुका है और भवन की रंगत बदल दी गई है.

पूर्व राज्यपाल ने वीडियो कॉल से बसंत पंडो से बात की और उनका हाल चाल जाना. राष्ट्रपति से मुलाकात करने पर बसंत पंडो को बधाई दी- उदय पंडो, प्रदेश अध्यक्ष, पंडो समाज

पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइको को मैंने गांव बुलाया है, उन्होंने गांव आने की बात कही है- बसंत पंडो

गांव के लोगों ने बताया कि प्रदेश की पूर्व राज्यापल अनुसुइया उइके भी बसंत पंडो से मिली थीं और उनको सम्मान सहित एक शॉल भेंट किया था. वो हमेशा पंडो समाज की चिंता करती हैं और फोन पर भी हाल चाल लेती रहती है. शुक्रवार को भी वीडियो काल पर बसंत पंडो से बात की और उनका हालचाल जाना. पूर्व राज्यपाल से बात करते हुए बसंत ने कहा कि वे लोग हर वर्ष उनका जन्म दिन मानते हैं. जिस पर अनुसुइया उइके ने कहा कि उनको इस बात की जानकरी है. अंतिम में बसंत ने उनसे एक बार फिर उनके गांव आने का निवेदन किया.