Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"... Delhi Police News: दिल्ली पुलिस के SI ने मांगी डिमोशन की अर्जी, सब-इंस्पेक्टर से कांस्टेबल बनने की च... अखिलेश यादव का बड़ा धमाका: "शंकराचार्य का आशीर्वाद मिल गया, अब नकली संतों का होगा अंत!" लखनऊ में मुला... राहुल गांधी की पीएम मोदी को बड़ी चेतावनी: "ईरान संकट पर अभी संभलें वरना करोड़ों लोग भुगतेंगे"; बोले—... Ludhiana Theft Attempt: लुधियाना में घर में घुसे चोर को परिवार ने रंगे हाथों दबोचा, जमकर हुई धुनाई; ... G Khan and Jasmine Akhtar Post: जी खान और जैस्मीन अख्तर ने क्यों लिखा 'Lock 17th March'? शादी की तस्... Petrol-Diesel Supply Update: क्या सच में गहराया है तेल संकट? पेट्रोल पंप मालिकों ने स्पष्ट की स्थिति... Punjab Entry Tax News: क्या पंजाब में हिमाचल की गाड़ियों पर लगेगा एंट्री टैक्स? बॉर्डर पर शुरू हुई नई...

रायपुर के शास्त्री बाजार में अवैध कब्जों पर निगम का बड़ा एक्शन, दुकानदारों ने किया विरोध, बहस और हंगामे के बने हालात

रायपुर: राजधानी के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके में से एक शास्त्री बाजार में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. सख्त अभियान चलाते हुए अवैध कब्जों को हटाया गया. सुबह दुकानें खुलते ही निगम की जोन-4 टीम बिना किसी पूर्व सूचना के वहां पहुंची. इसके बाद सड़क और सार्वजनिक जगहों पर फैले अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया.

निगमकर्मियों से दुकानदारों की झड़प: जैसे ही व्यापारी अपनी दुकानें खोलने में जुटे, उतने में निगमकर्मियों के ट्रक, जेसीबी और कर्मचारियों का जत्था बाजार में घुस आया. कुछ ही मिनटों में पूरे बाजार में हड़कंप मच गया. दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी शुरू कर दिया. साथ ही निगम अधिकारियों से तेज बहस के अलावा नारेबाजी और हंगामे के हालात बन गए.

मनमानी का आरोप: व्यापारियों का कहना है कि बिना नोटिस और बिना समय दिए की गई कार्रवाई एकतरफा, मनमानी और दमनात्मक है. वहीं निगमकर्मियों और अधिकारियों ने कहा कि कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन कब्जा हटाने की बजाय दुकानदारों ने जगह और बढ़ा ली थी.

निगम प्रशासन का सख्त रुख: निगम अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा, सार्वजनिक स्थान पर कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा. बाजार की गलियां पैदल चलने लायक नहीं बचीं. जनता की सुविधा सर्वोपरि है. जरूरत पड़ी तो रोज़ाना कार्रवाई होगी.

कई ठेले और सामग्री जब्त: कार्रवाई के दौरान पूरा बाजार निगमकर्मियों से भरा दिखा. हाथगाड़ी, ठेला, कपड़ा स्टॉल, बांस-तिरपाल की शेड, अतिरिक्त टेबल सब पर निगम का शिकंजा कसता रहा. टीम ने मौके से बैग, टेबल, परचून का सामान, कपड़ा समेत कई सामानों को उठाकर जब्त कर लिया.

शहर में व्यवस्था सुधारने की दिशा में ‘बड़ा मैसेज’: आज की कार्रवाई केवल शास्त्री बाजार तक सीमित नहीं मानी जा रही. सूत्रों के मुताबिक निगम ने शहर के सभी भीड़भाड़ वाले बाजारों में इसी तरह का कड़ा अभियान चलाने का प्लान तैयार कर लिया है. आने वाले दिनों में रायपुर के अन्य बाजारों में भी ऐसी ही कड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है.