Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...

कन्हर नदी एनीकट का गेट खुला रहने से बह रहा पानी, रामानुजगंज में गर्मी में हो सकती है समस्या

बलरामपुर: जिले की जीवनदायिनी कन्हर नदी में महामाया मंदिर घाट पर बने एनीकट का गेट खुला रहने से नदी का पानी बह रहा है. इससे आने वाले दिनों में नगर के लोगों को पेयजल और अन्य दैनिक जरूरतों के लिए समस्या का सामना करना पड़ सकता है. रामानुजगंज कन्हर नदी पर पानी स्टोरेज करने के उद्देश्य से करोड़ों की लागत से एनीकट बनाया गया है.

गर्मी में हो सकती है परेशानी: जिस उद्देश्य से एनीकट बनाया गया उसी में लापरवाही देखने को मिली. एनीकट का गेट खुला रहने की वजह से बारिश के मौसम में जमा हुआ नदी का पानी लगातार बह रहा है. इससे नदी का जलस्तर भी तेजी से कम होता जा रहा है. ऐसे में आगामी मार्च से जून महीने के बीच गर्मी के मौसम में शहर में पेयजल आपूर्ति पर असर हो सकता है.

25 हजार की आबादी कन्हर नदी पर निर्भर: रामानुजगंज शहर की लगभग 25 हजार की आबादी पेयजल सहित दैनिक जरूरतों के कन्हर नदी पर निर्भर है. इंटकवेल के जरिए पाइपलाइन के माध्यम से लोगों के घरों में कन्हर नदी का पानी पहुंचता है. गर्मी के मौसम में नदी सूखने पर पेयजल आपूर्ति में समस्या होती है. इसके बाद नगरपालिका को टैंकर से सप्लाई का सहारा लेना पड़ता है.

जिम्मेदारों का क्या कहना है?: इस संबंध में रामानुजगंज नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि छठ पूजा बीतने के बाद जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता से गेट बंद करने कहा गया था. इसके बाद भी अब तक जल संसाधन विभाग ने गेट बंद नहीं कराया है.

जल्द कराया जाएगा एनीकट का गेट बंद: वहीं, जब रामानुजगंज जल संसाधन विभाग के एसडीओ जीआर गेंदरे से इसे लेकर सवाल हुए तो उन्होंने कहा कि छठ पूजा के पहले एनीकट के गेट को खोला गया था. गेट में कुछ सुधार कार्य बाकी है. कुछ दिनों में एनीकट के गेट को बंद करा दिया जाएगा.