Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ...

Elon Musk का नया ब्रह्मास्त्र तैयार! WhatsApp और Arattai की छुट्टी करने आया ‘X Chat’, चैटिंग मार्केट में बड़ी टक्कर

Elon Musk ने यूजर्स के लिए प्राइवेसी फोक्स्ड मैसेजिंग सर्विस X Chat को लॉन्च कर दिया है. एलन मस्क की ये नई सर्विस पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp और Arattai को टक्कर दे सकती है. X पर मैसेजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ये सर्विस नए फीचर्स के साथ शुरू की गई है. इसमें आप लोगों को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, अलग से मैसेजिंग इनबॉक्स और एडवांस्ड मैसेज कंट्रोल जैसे खास फीचर्स मिलेंगे.

X पर Elon Musk ने नए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लॉन्च की जानकारी दी है, मस्क पिछले कुछ समय से X पर मैसेजिंग का एक ज्यादा सुरक्षित तरीका लाने पर फोकस कर रहे थे. उन्होंने लिखा, X ने एन्क्रिप्टेड मैसेज, ऑडियो/वीडियो कॉल और फाइल ट्रांसफर के साथ एक नए कम्युनिकेशन को रोलआउट किया है. एलन मस्क ने इस बात का भी संकेत दिया कि X Money भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा जिसका उद्देश्य X को everything app बनाना है.

X Chat Features

  1. एक्स चैट को प्राइवेसी पर फोकस सिक्योर मैसेजिंग के एक नए तरीके के रूप में पेश किया गया है. मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर सभी चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी, जिसमें फाइल शेयरिंग भी शामिल है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि सेंडर और रिसीवर के अलावा कोई भी मैसेज को एक्सेस नहीं कर पाएगा.
  2. इसके अलावा, एलन मस्क की नई मैसेजिंग सर्विस यूजर्स को मैसेज भेजने के बाद एडिट करने, डिलीट करने और गायब (डिसअपीयर) करने की सुविधा देगा. डिसअपीयर होने वाले मैसेज की सुविधा व्हाट्सएप के गायब होने वाले मैसेज की तरह ही है, जहां यूजर्स टाइमर सेट कर सकते हैं कि चैट कब अपने आप डिलीट हो सकती है.
  3. यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपकी चैट प्राइवेट रहे यूजर्स को स्क्रीनशॉट को डिसेबल करने का भी फीचर मिलेगा, इसका मतलब ये हुआ कि कोई भी आपकी चैट का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा. इसके अलावा आप डायरेक्ट मैसेज और ग्रुप चैट के लिए नोटिफिकेशन को ऑन कर सकते हैं, इससे ये फायदा होगा कि अगर कोई व्यक्ति चैट का स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश करता है तो आपको नोटिफिकेशन के जरिए पता चल जाएगा. इस तरह का फीचर फिलहाल व्हाट्सऐप पर भी उपलब्ध नहीं है.
  4. इसके अलावा, एक्स चैट में कोई विज्ञापन नहीं होने और यूजर डेटा की ट्रैकिंग नहीं होने का वादा किया गया है. इसका मतलब कि आपका डेटा इस नई सर्विस के साथ बिल्कुल सुरक्षित रहेगा.

X Chat का ऐसे करें इस्तेमाल

ये ऐप फिलहाल iOS यानी ऐपल यूजर्स और वेब के जरिए उपलब्ध है, X के DM सेक्शन में जाकर इस फीचर को एक्सेस किया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि ये मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही एंड्रॉयड पर भी उपलब्ध होगा.