Breaking News in Hindi

सोशल मीडिया पर कार्रवाई का पहला ई यू देश बना जर्मनी

बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया

बर्लिनः फ्रांस के सांसदों ने मंगलवार को 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में मतदान किया है। इस कदम के साथ फ्रांस इस तरह की न्यूनतम आयु सीमा लागू करने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बन गया है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले वर्ष के अंत में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाकर इतिहास रचा था। ब्रिटेन ने भी पिछले महीने इसी तरह के प्रतिबंधों की घोषणा की थी, जिनके अगले वर्ष से लागू होने की संभावना है। वहीं स्पेन, ग्रीस और डेनमार्क भी सोशल मीडिया उपयोग के लिए न्यूनतम आयु सीमा तय करने की योजना बना रहे हैं।

फ्रांसीसी सांसदों ने इस विधेयक के पक्ष में भारी मतदान किया, जिसे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का पुरजोर समर्थन प्राप्त था। राष्ट्रपति अब इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप देंगे।

मतदान के बाद राष्ट्रपति मैक्रों ने सांसदों को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, इस शैक्षणिक सत्र से 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंधित रहेगा। इससे पहले जनवरी में जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा था, हमारे बच्चों और किशोरों के दिमाग बिक्री के लिए नहीं हैं। हमारे बच्चों की भावनाएँ बिक्री योग्य नहीं हैं और न ही अमेरिकी प्लेटफॉर्मों या चीनी एल्गोरिदम द्वारा उनका शोषण किया जा सकता है। मैक्रों ने संसद में इस विधेयक को तेज़ी से पारित कराने का निर्देश दिया था ताकि सितंबर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत तक इस कानून को लागू किया जा सके।

फिलहाल यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूज़र्स की उम्र का सत्यापन किस प्रकार करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में कंपनियों के लिए उचित कदम उठाना अनिवार्य है ताकि कम उम्र के बच्चों को अकाउंट खोलने या चलाने से रोका जा सके। फ्रांसीसी सरकार ने भी इस कानून को प्रभावकारी ढंग से लागू करने के लिए कड़े आयु नियंत्रण उपाय करने का वादा किया है।