Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ... MP Bureaucracy Transfer List: एमपी में 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले; भास्कर लाक्षाकार बने इंदौर कमि...

IND vs SA दूसरे टेस्ट से शुभमन गिल बाहर! डॉक्टर ने प्लेन में बैठने से किया मना, गुवाहाटी टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे गिल

 टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का दूसरे टेस्ट से बाहर होना लगभग तय लग रहा है. दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है, जिसके लिए वो टीम इंडिया के साथ गुवाहाटी नहीं जाएंगे. गिल के गुवाहाटी ना जाने की जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल से जुड़े सूत्रों ने न्यूज एजेंसी PTI को दी है. ऐसी खबर है कि डॉक्टरों ने गिल को फिलहाल प्लेन में ना बैठने की सलाह दी है. उन्होंने गिल को उड़ान ना भरने को कहा है. और, यही वजह है कि वो गुवाहाटी नहीं जा रहे.

दूसरा टेस्ट अहम मगर गिल के खेलने पर सस्पेंस

कोलकाता में पहला टेस्ट बुरी तरह से हारने के बाद टीम इंडिया के लिए दूसरा टेस्ट अब अहम हो गया है. भारत को अगर सीरीज हार को टालना है तो गुवाहाटी के बाराबाती स्टेडियम पर जीत ही एकमात्र रास्ता है. मगर वो रास्ता तय करें उससे पहले ही कप्तान की इंजरी ने टीम की चिंता बढ़ा दी है.

मंगलवार को लिया जा सकता है फाइनल कॉल

PTI की रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल को अगले 4 दिन तक आराम की सलाह दी गई है. रिपोर्ट में कहा गया कि डॉक्टरों के इस फैसले के बाद उनका दूसरे टेस्ट के लिए टीम के साथ गुवाहाटी जाना भी मुश्किल है. हालांकि, सूत्रों की मानें तो गिल की इंजरी को हर रोज परखा जा रहा है और उनके गुवाहाटी जाने पर अंंतिम फैसला मंगलवार को लिया जा सकता है.

गिल को कब हुई थी इंजरी?

शुभमन गिल को इंजरी कोलकाता टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए हुई थी. वो जब 3 गेंदों पर 4 रन बनाकर खेल रहे थे, उसी दौरान उनकी गर्दन में जकड़न हुई और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा. इंजरी के चलते गिल ने दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं की थी.

शुभमन गिल अगर गुवाहाटी टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो अक्टूबर 2024 के बाद ये पहली बार होगा, जब वो कोई टेस्ट मैच मिस करेंगे. गिल ने तब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट नहीं खेला था.