Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Tech Growth Conclave 2026: इंदौर में बनेगा अत्याधुनिक आईटी पार्क, 40 हजार करोड़ के निवेश का ऐलान दमोह के डॉ. अनिल चौधरी का अद्भुत संग्रह: 2500 साल पुरानी मुद्राओं और दुर्लभ सिक्कों का खजाना IMD Weather Forecast: अगले 6 दिनों तक दिल्ली में गर्मी का सितम, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम... MP High Court News: कोर्ट ने वकील की गलती पर दिया मानवीय दंड, कहा- अनाथालय जाकर बांटें खुशियां Indore Crime News: उर्मिला सैनी हत्याकांड, आरोपी पति ने बेटी को एटीएम देकर फरार होने का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद अब 'लैंड डील' पर सवाल, SIT के पास पहुंचे दस्तावेजों के नए सबूत Mumbai News: बोरिवली रेलवे स्टेशन पर घुटनों के बल बैठा युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल शराबबंदी पर पुलिस का प्रहार: वैशाली में दरोगा की करतूत, आर्मी जवान को बनाया निशाना सुप्रीम कोर्ट का सख्त एक्शन: पार्श्वनाथ डेवलपर्स के डायरेक्टरों के बैंक अकाउंट फ्रीज, जारी किया वारं... यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की सुनवाई टली

पैन कार्ड मामले में आज़म खान दोषी करार! सियासी करियर पर संकट, बेटे अब्दुल्ला को भी कोर्ट से लगा तगड़ा झटका

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में दोषी करार दिया है. इस मामले में कोर्ट आज ही फैसला सुना सकती है. फैसला सुनाए जाने से पहले ही आजम खान और वादी बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना कोर्ट पहुंचे हैं.

आजम खान का यह पूरा मामला अब्दुल्ला आजम की तरफ से दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्रों के आधार पर दो पैन कार्ड बनवाने से संबंधित है. इस मामले में विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में केस दर्ज कराया था, इसमें आजम खान और उनके बेटे पर मामला दर्ज कराया गया था.

बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला आजम ने दो अलग-अलग जन्म तिथियों के आधार पर दो पैन कार्ड बनवाए थे. . इनके एक पैन कार्ड में डेट ऑफ बर्थ एक जनवरी 1993 लिखा है तो दूसरे में 30 सितंबर 1990 है. उन्होंने इस मामले में सपा नेता आजम खान को भी आरोपी बनाया था.

दो महीने पहले आए थे जेल से बाहर

आजम खान पर कई मामले दर्ज हैं. करीब दो महीने पहले ही वे जेल से बाहर आए हैं. तभी से ही वे चर्चा में बने हुए हैं. एक हफ्ते पहले भी आजम खान के हेट स्पीच मामले में फैसला सुनाया गया था. कोर्ट ने इस मामले में आजम खान को बरी कर दिया था. पैन कार्ड मामले में जरूर आजम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

आजम पर हैं कई मामले दर्ज

आजम खान पर कई मामले दर्ज हैं. कुल मिलाकर 104 केस दर्ज हैं. इसके अलावा आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम के खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज हैं, और उनके छोटे बेटे अब्दुल्ला के खिलाफ करीब 40 मामले दर्ज हैं. वहीं आजम खान की पत्नी 30 मामलों में आरोपी हैं. अब तक कई मामलों में वे बरी हो चुके हैं. तो कई मामलों में फैसला आना बाकी है.