Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... सामाजिक न्याय पर राष्ट्रीय चर्चा के बीच New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice प... मंगल की प्राचीन परतों में छिपा खगोलीय रहस्य: एक नई खोज कांग्रेस विभाजनकारी राजनीति करती हैः नरेंद्र मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दाखिल अमेरिका के इशारों पर नाचना भारत को अब महंगा पड़ा सऊदी जहाज तेल लेकर भारत पहुंचा युद्ध के असर से प्रभावित भारत का ऊर्जा भंडार

रायपुर में पार्षद पर BLO को धमकाने का आरोप! कांग्रेस ने FIR दर्ज करने की मांग की, चुनावी माहौल में बढ़ी तनातनी

रायपुर: पुरानी बस्ती में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान भाजपा पार्षद अंबर अग्रवाल पर बीएलओ को धमकाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने एफआइआर दर्ज करने की मांग की। मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बीच रायपुर की पुरानी बस्ती में रविवार को एक गंभीर और बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। घर-घर मतदाता सत्यापन के दौरान एक शासकीय बीएलओ को भाजपा पार्षद अंबर अग्रवाल द्वारा धमकाए जाने का वीडियो प्रसारित हो गया है।

बीएलओ को धमकाने का वीडियो वायरल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीएलओ अपने निर्धारित कार्य के तहत मतदाता सत्यापन कर रही थीं। इसी दौरान पार्षद अंबर अग्रवाल वहां पहुंचे और उन्होंने बीएलओ पर दबाव बनाया, कांग्रेस प्रतिनिधियों को साथ न रखने की चेतावनी दी, और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने जैसा आचरण किया। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि डरी-सहमी बीएलओ वहीं पर फफककर रो पड़ी।