Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rajpal Yadav Demand: 'जेलों को सुधार केंद्र बनाएं', राजपाल यादव ने जेल के भीतर स्मोकिंग एरिया बनाने ... Maryam Nawaz Jet: शानदार सोफा, बेडरूम और हाई-टेक फीचर्स; देखें मरियम नवाज के नए विमान की Inside Phot... Share Market Crash: बाजार से रूठे विदेशी निवेशक, ₹11,000 करोड़ की निकासी ने IT कंपनियों को हिलाया; ज... Google Big Plan: सुंदर पिचाई के एक ऐलान से गदगद हुआ भारत, ₹1,36,650 करोड़ के निवेश से बदल जाएगी सूरत फुलेरा दूज 2026: वैवाहिक जीवन में घुलेगी खुशियों की मिठास, पूजा में जरूर शामिल करें ये खास फूल ना गेहूं, ना बाजरा... महिलाओं के लिए 'सुपरफूड' है यह अनाज! एक्सपर्ट से जानें इसके चमत्कारी फायदे मोदी सरकार का बड़ा कदम: 5 देशों की सरहद पर बसेंगे 'स्मार्ट विलेज', पलायन रुकेगा और दुश्मन पर रहेगी क... विमान हादसा: अजित पवार के बेटे का बड़ा हमला, VSR वेंटचर्स पर बैन लगाने की मांग; ब्लैक बॉक्स पर भी सव... UP Politics: 'चोटी विवाद' के बीच ब्रजेश पाठक का बड़ा कदम, बटुक ब्राह्मणों का तिलक लगाकर किया सम्मान Jharkhand CID Operation: जॉब के नाम पर थाईलैंड ले जाकर करवाते थे साइबर ठगी, पढ़ें चौंकाने वाला खुलास...

पदयात्रा के बाद बाबा बागेश्वर पहुंचे अपने धाम, बाला जी के सामने हुए दंडवत

छतरपुर: देश के जाने-माने कथा वाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री अपनी 150 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर बागेश्वर धाम लौट आए हैं. बागेश्वर धाम पहुंचने पर उनका धमाकेदार स्वागत किया गया. इस दौरान हजारों भक्तों ने ढोल, नगाड़े बजाया और पुष्प वर्षा की.

भक्तों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

बागेश्वर महाराज ने 7 नवंबर को सनातन एकता पदयात्रा की शुरुआत की थी. उन्होंने 7 नवंबर से 16 नवंबर तक 150 किलोमीटर की पदयात्रा की. धीरेन्द्र शास्त्री अपनी पदयात्रा कर वापस धाम लौट आए हैं, धाम की सीमा में जैसे ही बाबा ने अपने कदम रखे तो भक्तों ने पुष्प वर्षा और डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ धमाकेदार स्वागत किया. इस पदयात्रा में लाखों श्रद्धालु भी पहुंचे थे, प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव भी अंतिम दिवस की सनातन एकता पदयात्रा में शामिल हुए थे.

सनातन एकता पदयात्रा में शामिल हुए लाखों भक्त

150 किलोमीटर की पदयात्रा बिना किसी विघ्न के संपन्न हुई. इस यात्रा में बागेश्वर धाम के साथ लाखों की संख्या में भक्त साथ चलते रहे. सोमवार को बाबा बागेश्वर महाराज सड़क मार्ग से बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उनका धाम पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया. छतरपुर के बागेश्वर धाम से 5 किलोमीटर पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों श्रद्धालु बाबा के दर्शन और स्वागत के लिए खड़े थे.

इन 7 संकल्पों को लेकर यात्रा

बाबा बागेश्वर ने सात संकल्प को लेकर यात्रा की शुरुआत की थी. पहला भारत देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करना, संवाद और चिंतन से सामाजिक परिवर्तन, समाज से भेदभाव समाप्त करना, ब्रजभूमि के प्राचीन स्वरूप की वापसी, ब्रज के मंदिर सुरक्षित रहें, अवैध धर्मांतरण पर लगाम, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा, यमुना नदी को स्वच्छ बनाना, नदी के जल को निर्मल बनाने का संकल्प शामिल है.

बाबा बागेश्वर के सेवादार नितेन्द्र चौबे ने बताया कि “गुरुदेव की यात्रा का समापन हो चुका है, महाराज जी धाम पर पहुंच चुके हैं. महाराज के दर्शन के लिए भक्तों का तांता धाम पर लगा रहा. सबसे पहले महाराज ने दादा गुरु और बाला जी का आशीर्वाद लिया और भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद दिया.”