Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga Expressway News: यूपी के ड्रीम प्रोजेक्ट की खुली पोल, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे गंभीर स... गंगा एक्सप्रेसवे में बड़ा हादसा टला: पहली ही बारिश में हरदोई के पास धंसा 10 मीटर लंबा हिस्सा, उठे सवा... Anantnag Terror Attack: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की हत्या, TRF ने ली हमले की जिम्... Jaipur News: पैसे जमा करने के महीनों बाद भी नहीं मिला कनेक्शन, किराए की बैटरी से रहने को मजबूर परिवा... Prashant Kishor News: जन सुराज प्रमुख PK ने पटना में लाठीचार्ज के घायलों से की मुलाकात, बीजेपी पर सा... रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ... Panna Crime News: जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला, कहा- एजुकेशन सिस्टम... Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए... Jantar Mantar Protest Update: पुलिस पर पथराव के बाद तनाव, CJP चीफ अभिजीत दिपके का बड़ा बयान

आज सोम प्रदोष व्रत पर भोलेनाथ होंगे मेहरबान! अगर कर लिए ये $5$ काम, तो बदल देंगे आपका सोया हुआ भाग्य

प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म शास्त्रों में विशेष महत्व माना जाता है, जो कि हर मास की त्रयोदशी तिथि पर किया जाता है. हर दोष से मुक्ति दिलाने के लिए प्रदोष व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. अगर त्रयोदशी तिथि सोमवार को पड़े तो इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है. मार्गशीर्ष मास का पहला प्रदोष व्रत 17 नवंबर 2025 को किया जा रहा है. सोम प्रदोष व्रत पर धन, करियर, कारोबार और विवाह से जुड़ी हर परेशानी को दूर करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं. ऐसे में मार्गशीर्ष माह के सोम प्रदोष व्रत पर ये उपाय जरूर करें.

सोम प्रदोष व्रत 2025 मुहूर्त

मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 17 नवंबर को सुबह 4:47 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन 18 नवंबर को सुबह 7:12 पर समाप्त होगी.

  • प्रदोष काल मुहूर्त – शाम 5:27 से रात 8:07 तक.

सोम प्रदोष व्रत पर क्या उपाय करने चाहिए?

अगर आप अपने बिजनेस में तरक्की पाना चाहते हैं, तो इस दिन 11 कौड़ियों को मंदिर में रखकर उनकी पूजा करें. पूजा करने के बाद उन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपने ऑफिस के कैश बॉक्स में रख लेना चाहिए.

अगर आप अपनी धन-संपत्ति में वृद्धि करना चाहते हैं, तो पूजा में एक एकाक्षी नारियल लें और उसे अपने मंदिर में रखकर भगवान शिव की पूजा करें. पूजा के बाद एकाक्षी नारियल की भी पूजा करें और फिर उस एकाक्षी नारियल को मंदिर में ही रखा रहने देना चाहिए.

अगर आप अपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो शाम के समय घर में किसी शांत जगह पर बैठ जाएं और शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें. यह मंत्र है- ऊँ शिवाय नमः ऊँ इस मंत्र जप के बाद भगवान शिव के दर्शन करें और उनका आशीर्वाद लें.

अगर आप समाज में अपना रुतबा कायम करना चाहते हैं या ऐश्वर्य पाना चाहते हैं, तो इस दिन शिवलिंग पर ऊँ नमः शिवाय बोलते हुए एक धतूरा चढ़ाएं. इसके साथ ही बेलपत्र भी चढ़ाना चाहिए.

अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में प्यार बरकरार रखना चाहते हैं, तो इस दिन दूध में थोड़ा-सा केसर और फूल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. ऐसा करने से आपसी प्रेम बढ़ता है. अविवाहित लोग अगर इस उपाय को करते हैं, तो इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं.