Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप रूस ने मिसाइल दागे तो यूक्रेन का ड्रोन हमला Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ताइवान में हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर सात अक्टूबर के अपराधियों को याद रखा है इजरायल ने

दुर्ग में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुरानी रंजिश में हत्या की कोशिश, बाल बाल बचा युवक

दुर्ग: शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से आम आदमी परेशान है. पुलिस की साख पर एक बार फिर बट्टा शुक्रवार को लगा. थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग बदमाशों ने कर दी. गनीमत रही की गोली युवक की कान से पास से निकल गया नहीं तो बड़ी अनहोनी हो जाती. जामुल पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी का मामला है. पुलिस ने मौके से कई सबूत जुटाए हैं. शहर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से आम आदमी डरा हुआ है.

जामुल थाने के पास ताबड़तोड़ फायरिंग: घटना शुक्रवार देर शाम की है. दुर्ग के जामुल थाना इलाके में अचानक गोलियों की आवाज गूंजने लगी. गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा तफरी मच गई. जिस युवक पर बदमाशों ने फायरिंग की उस युवक की जान बाल बाल बची. गोली युवक के कान को छूती हुई निकल गई. पुलिस ने घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर जांच पड़ताल शुरू कर दी. मौके से गोलियों के कई खोखे बरामद किए गए. मौके पर पुलिस की फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. कई राउंड हुई फारिंग से दीवार पर गोलियों के निशान बन गए हैं.

बाल बाल बचा युवक: हमलावरों ने युवक को मारने के इरादे से एक से अधिक राउंड फायरिंग की.फायरिंग के बाद पुलिस ने घायल युवक विकास प्रजापति को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम को समझने की कोशिश की है. पीड़ित विकास के भाई ने पुलिस को बताया कि कैलाश नगर में उसके भाई को इवेंट के नाम पर बुलाया गया था, जिसके बाद उस पर फायरिंग की गई. पीड़ित युवक और उसके भाई ने शक जताया कि संजय टेंट हाउस के मालिक करण शाह ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित और उसके भाई ने बताया कि उन लोगों पर अबतक तीन बार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं. तीनों बार भी वो लोग बाल बाल बचे हैं.

विधायक ने गुप्त शिकायत पेटी लगाने की कही थी बात: वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन 13 नवंबर को ही कहा था कि वो एक गुप्त शिकायत पेटी अपने विधानसभा क्षेत्र में लगाएंगे. शिकायत पेटी में लोग अपराध और अपराधियों से जुड़ी जानकारी साझा कर सकते हैं. जानकारी देने वाले का नाम सुरक्षित रखा जाएगा. शिकायत पेटी में मिली जानकारी पुलिस को मुहैया कराई जाएगी. शिकायत करने वालों को इनाम भी दिया जाएगा. 1000 रुपए चाकू या हथियार रखने वाले की जानकारी पर, 2000 रुपए सूखा नशा करने वालों की जानकारी पर, वहीं 5000 रुपए नशा बेचने या सप्लाई करने वालों की जानकारी पर दिया जाएगा. विधायक ने कहा कि 10000 रुपए जो नशा करता हो और हथियार भी रखता हो, उसकी सूचना पर दिया जाएगा.