Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विशाल डेटा स्टोर करने में थ्री डी तकनीक Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ वैश्विक चिप निर्माण में भारत की बढ़ती धमकः  मोदी ईरान युद्ध को जल्द समाप्त करना चाहते हैः ट्रंप प्रतिनियुक्ति पर आये सेना के अफसर पर कार्रवाई मसूद अजहर के भाई ताहिर की रहस्यमय मौत दूसरे राज्यों के वोटरों को जोड़ने की कवायद पकड़ी गयी

इसे कहते हैं ‘जुबान पर सरस्वती’! बिहार में ‘NDA $200$ पार’ वाला यशवंत सिंह का पोस्ट सच निकला, भविष्यवाणी पर सब हैरान

बिहार विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. कुछ सीटों के परिणाम आ गए हैं. रुझान बता रहे हैं कि बिहार में एनडीए की बहार है. एनडीए को 200 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं. इस बीच देश के दो बार वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा के पोस्ट की काफी चर्चा है. इसमें उन्होंने चुनाव परिणाम पर अपना अनुमान जाहिर किया था, जिसमें एनडीए को कम से कम 200 सीटें मिलने की बात कही थी. हालांकि, ये उनका तंज था, जो कि सच साबित हुआ है. आइए जानते हैं यशवंत सिंह ने अपने पोस्ट में क्या कहा था. साथ ही आज जो उन्होंने दो पोस्ट किए हैं, उनमें क्या कहा है.

यशवंत सिंह ने चुनाव से पहले आए एग्जिट पोल पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था, बिहार विधानसभा चुनाव के सभी एग्जिट पोल गलत हैं. मेरा सर्वे बताता है कि एनडीए कम से कम 200 सीटें जीत रहा है और महागठबंधन का सफाया हो रहा है. अगर 14 नवंबर को मेरी भविष्यवाणी पूरी तरह गलत साबित होती है तो मैं जिम्मेदार नहीं हूं. इस पोस्ट के बाद आज जब नतीजे आए तो उन्होंने दो पोस्ट किए.

‘तब तक चुनाव ना लड़े विपक्ष’

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, जब तक ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त हैं, विपक्षी दलों को चुनाव लड़ना बंद कर देना चाहिए. इसके बाद एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ तौर पर सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं.

ये हर बिहारवासी की जीत: अमित शाह

उधर, एनडीए के प्रचंड जीत की ओर बढ़ने को गृह मंत्री अमित शाह ने पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस और विकसित बिहार में यकीन रखने वाले हर बिहारवासी की जीत करार दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया कि वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण जरूरी है. इसके खिलाफ राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है.

उन्होंने कहा, बिहार के लोगों ने जिस यकीन के साथ एनडीए को जनादेश दिया है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करेगी.ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक बिहार भूमि की जनता को कोटि-कोटि नमन. बिहार के लोगों द्वारा एनडीए को ये प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की एनडीए की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है.