Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गंगा एक्सप्रेसवे में बड़ा हादसा टला: पहली ही बारिश में हरदोई के पास धंसा 10 मीटर लंबा हिस्सा, उठे सवा... Anantnag Terror Attack: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की हत्या, TRF ने ली हमले की जिम्... Jaipur News: पैसे जमा करने के महीनों बाद भी नहीं मिला कनेक्शन, किराए की बैटरी से रहने को मजबूर परिवा... Prashant Kishor News: जन सुराज प्रमुख PK ने पटना में लाठीचार्ज के घायलों से की मुलाकात, बीजेपी पर सा... रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ... Panna Crime News: जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला, कहा- एजुकेशन सिस्टम... Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए... Jantar Mantar Protest Update: पुलिस पर पथराव के बाद तनाव, CJP चीफ अभिजीत दिपके का बड़ा बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज: पेपर लीक और इस्तीफे की मांग को लेकर भारी हंगामा

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में सनकी प्रेमी का खौफनाक कदम, गर्लफ्रेंड के माथे पर पिस्टल सटाकर मारी गोली!

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित सब्जी मंडी के पास एक 22 साल की युवती की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना भगवानपुर हनुमान मंदिर के समीप हुई.

युवती अपने कथित प्रेमी के साथ मौके पर पहुंची थी. दोनों करीब आधे घंटे तक साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने गुस्से में पिस्टल निकाल ली और युवती के सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी युवक घटना के तुरंत बाद फरार हो गया.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, वारदात के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती का मोबाइल फोन घटनास्थल पर गिरा हुआ था, जिस पर लगातार कॉल आ रहे थे. इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती किसी के संपर्क में थी या उसे बार-बार फोन किया जा रहा था. वहीं, शव के पास एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस आरोपी युवक की होने की आशंका जता रही है.

दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे

प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि घटना से कुछ देर पहले युवती को एक अन्य युवती के साथ देखा गया था. बाद में वह आरोपी युवक के साथ गुमटी की ओर जाती नजर आई, जहां यह खौफनाक वारदात हुई. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बाहर रहता है और दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे.

सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनीता सिन्हा के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. साथ ही, घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं. मौके से दो खोखा भी बरामद किए गए हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि युवती पर नजदीक से गोली चलाई गई.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि युवती की पहचान कर ली गई है और वह बीबीगंज इलाके की रहने वाली थी. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोग जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा.