कोरबा: सिविल लाइन थाना इलाके में बिहार के एक युवक को 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. मामला पथर्रीपारा मोहल्ले का है. आरोपी युवक दीनदयाल मार्केट के श्रीराम डोरमेट्र में रुका हुआ था. युवक को पकड़ने के बाद जब डॉरमेट्री की जांच की गई तब वहां भी 26 कारतूस पुलिस को मिले. इस तरह युवक के पास से कुल 32 जिंदा कारतूस मिले हैं. जिसे पिस्टल के साथ पकड़ा गया है. डॉरमेट्री के संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसने बिना किसी वैध दस्तावेजों को युवक को वहां ठहराया था.