Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

चंबल के 24 एलिगेटरों का नया ठिकाना बना सीधी का सोन घड़ियाल अभयारण्य, फिर बढ़ेगी रौनक

सीधी: सोन घड़ियाल अभयारण्य में नर घड़ियालों की मौत के बाद यहां इनकी संख्या शून्य हो गई थी और ऐसी स्थिति में यहां प्रजनन पूरी तरह से ठप हो गया था. ऐसी स्थिति में शुक्रवार को वन विभाग की टीम सक्रिय दिखी. यहां चंबल से 24 नर घड़ियालों को लाकर अभयारण्य के कई क्षेत्रों में छोड़ा गया. इसके अलावा 25 कछुओं को भी जोगदहा अभयारण्य में छोड़ा गया.

सोन घड़ियाल अभयारण्य में छोड़े गए 24 नर घड़ियाल

सोन घड़ियाल अभयारण्य में नर घड़ियालों की रहस्यमयी मौत के बाद चंबल से 24 नर घड़ियाल और एक मादा घड़ियाल को यहां लाया गया. सोन नदी स्थित जोगदहा अभयारण्य में 13 नर घड़ियाल और भवरसेन क्षेत्र में 12 नर घड़ियालों के छोटे बच्चों को छोड़ा गया है. इस अभयारण्य में मादा घड़ियाल तो मौजूद हैं लेकिन नर घड़ियाल एक भी नहीं बचे थे. इस कारण सोन अभयारण्य में घड़ियालों का प्रजनन ठप हो गया था.

25 कछुओं को भी सोन अभयारण्य में छोड़ा

सोन घड़ियाल अभयारण्य में विभिन्न प्रजातियों के 25 कछुए भी लाए गए. इन कछुओं को भिंड से यहां लाया गया है. इन सभी कछुओं को अभयारण्य में सुरक्षित रूप से छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई.

‘अभयारण्य में नहीं बचे थे नर घड़ियाल’

डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि “अभयारण्य में मादा घड़ियाल तो मौजूद थीं लेकिन नर घड़ियालों की संख्या शून्य हो गई थी. ऐसी स्थिति में प्रजनन पूरी तरह ठप हो गया था, जिसके कारण विभाग लंबे समय से नर घड़ियालों की डिमांड कर रहा था. आज चंबल से आई खेप ने इस चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया है. यहां चंबल से लाए गए 24 नर घड़ियालों को छोड़ा गया है.”

1981 में की गई थी सोन अभयारण्य की स्थापना

इस अभयारण्य की स्थापना साल 1981 में की गई थी. ये अभयारण्य सोन नदी, बनास नदी और गोपद नदी पर 210 किलोमीटर के रेंज में फैला हुआ है. जहां शुरू में मगर और घड़ियाल लाकर बसाए गए थे. शुरुआत में तो घड़ियाल और मगरमच्छों की संख्या में उम्मीद के मुताबिक अच्छी वृद्धि हुई लेकिन फिर अचानक घड़ियालों की संख्या में गिरावट शुरू हो गई. जिसे नियंत्रित करना अभयारण्य के अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी. 2021 में सोन अभ्यारण्य में घड़ियालों को लाकर छोड़ा गया था और उनकी संख्या फिर से बढ़ी थी. लेकिन बीते कुछ साल में यह नर घड़ियाल फिर शून्य हो गए और ऐसी स्थिति में अब फिर से यहां 24 नर घड़ियालों को छोड़ा गया है.