Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ IND vs PAK: शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, बाबर आजम और दामाद शाहीन को टीम से बाहर करने की मांग Ujjain Mahakal Temple: आज दोपहर को होगी भस्म आरती, साल में सिर्फ एक दिन होता है ऐसा, जानें वजह Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश के आसार, राजस्थान में गर्मी; जानें यूपी-बिहार के मौसम का हाल आगामी 28 फरवरी को एक कतार में दिखेंगे छह ग्रह राहुल ने कपास पर पीयूष गोयल से सीधा सवाल पूछा बिड़ला के खिलाफ प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा

पंजाब के 50 IAS और IPS अफसरों पर लटकी तलवार ! भुल्लर केस में सामने आए नाम

पंजाब के निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत कांड में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। जांच के दौरान अब तक पंजाब के करीब 50 अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। ईडी की टीम मंगलवार को सीबीआई के दफ्तर पहुंची और उन अधिकारियों का रिकॉर्ड मांगा, जिन पर बेनामी संपत्तियां बनाने का आरोप है।

इनमें से कई अधिकारी अभी भी फील्ड में तैनात हैं। भुल्लर के कहने पर ही कृष्णू आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के साथ मिलीभगत करता था। सीबीआई के अनुसार, बिचौलिए कृष्णू शारदा के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से भ्रष्ट लेन-देन के कई सबूत मिले हैं।

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस के निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई की विशेष अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, डी.आई.जी. भुल्लर से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि पंजाब के कई अधिकारी पटियाला के एक प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर सिंह के माध्यम से संपत्तियों में निवेश कर रहे थे।