Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय मुजफ्फरनगर: दृष्टिहीन सत्येंद्र की अटूट शिवभक्ति! बिना किसी साथी के लाठी के सहारे 3 दिन में तय किया ... बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती ने जताया गहरा शोक, बताया पार्टी का वफादार स्त...

दालमंडी में हड़कंप! अचानक ध्वस्त की गईं 13 दुकानें, दुकानदारों का हंगामा- ‘प्रशासन ने नहीं दी मोहलत’

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दालमंडी में ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की गई. एक भवन और 13 दुकानों को एक साथ ध्वस्त किया गया. इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई. शाम छह बजे भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के निर्देश पर दालमंडी के गोविंदपुरा में हैमर और ड्रिल मशीन से भवन संख्या 43/140 पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई

इसमें मोबाइल एसेसरीज की 13 दुकानें थीं. लक्ष्मी कटरा नाम से मशहूर मोबाइल एसेसरीज की 13 दुकानें और एक भवन का मुआवजा एक करोड़ दस लाख दिया गया. ये मुआवजा पीयूष ओझा और उनके तीन हिस्सेदारों को दिया गया. लक्ष्मी कटरा में पिछले 80 साल से दुकान चला रहे लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें ध्वस्तीकरण से पहले सामान निकालने के लिए कुछ घंटों की मोहलत तक नहीं दी गई.

सामान हटाने की भी नहीं दी गई मोहलत

मोहम्मद शोएब की मोबाइल एसेसरी की दुकान से ये कार्रवाई शुरू हुई. मोहम्मद शोएब ने टीवी 9 डिजिटल को बताया कि मकान मालिक ने उनसे इस दुकान के लिए 35 लाख लिए हैं. अब प्रशासन और मकान मालिक के बीच क्या तय हुआ है. मुझे मालूम नहीं है. मैंने प्रशासन से सामान हटाने के लिए कुछ घंटों की मोहलत मांगी थी. वो भी नहीं मिली, अब हम क्या करें, कहां जाएं?

कार्रवाई को प्रशासन की गुंडई बताया

1958 से एके वॉच नाम से दुकान चलाने वाले हुसैन अली ने इस कार्रवाई को प्रशासन की गुंडई बताया. हुसैन अली ने कहा कि ‘ये वर्ग विशेष के खिलाफ प्रशासन की खुली गुंडई है. प्रशासन ने न तो मोहलत दी और न ही हमारे वकील को नोटिस रिसीव हुआ. हम सब मजबूर हैं और समझ में नहीं आ रहा कि अब क्या करें. कार्रवाई शुरू होते ही एक बुजुर्ग महिला जोर-जोर से रोने लगी. उसको स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर वहां से हटाया.

मकान मालिक और प्रशासन की मिलीभगत

कार्रवाई से डरे और घबराए हुए दूसरे दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन और मकान मालिक के बीच किरायेदार पिस रहे हैं. मकान मालिक ने दुकानों के लिए लाखों रुपये लिए हुए हैं. अब मकान मालिक और प्रशासन की मिलीभगत में किरायेदार मारे जा रहे हैं. किरायेदारों को कुछ नहीं मिल रहा है. दालमंडी में 29 अक्टूबर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन उसके बाद कार्रवाई में गैप रखा गया. 8 नवंबर को चौरसिया पान भंडार के बाद 9 नवंबर को लक्ष्मी कटरा पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई.