Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर आरोप, युवक कांग्रेस में हुई वोट चोरी

भोपाल: वोट चोरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं. उधर इस मामले को लेकर बीजेपी ने अब कांग्रेस पर पलटवार किया है. मंत्री विश्वास सारंग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी इस मामले में सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. असली वोट चोरी तो मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में हुई है. लोकतांत्रित व्यवस्था दिखाने के लिए कराए गए इस चुनाव में कांग्रेस ने साढ़े 8 लाख युवाओं के वोटों की चोरी कर दी. विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी में ही वोट चोरी हो गई, लेकिन अब वे इस पर जवाब नहीं दे रहे.

वोट चोरी को लेकर गुमराह कर रहे राहुल

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए मंत्री विश्वास सारंग ने आरोप लगाया कि “जब से राहुल गांधी कांग्रेस का चेहरा बने हैं. उनके सिर पर लगातार हार का ताज जनता पहनाती आ रही है. दिग्विजय सिंह जैसा ही हाल राहुल गांधी का ही है. वह अपना चेहरा बचाने के लिए लगातार चुनाव आयोग पर आरोप लगाते आए हैं. वोट चोरी का उन्होंने जो हंगामा मचाया, वह आरोप निराधार ही साबित हुए हैं. देश में मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत की एक प्रक्रिया है. कांग्रेस ने आज तक आयोग के सामने कोई शिकायत नहीं की और न ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. राहुल गांधी इस मामले को लेकर सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. यदि उन्हें शिकायत हैं तो वे चुनाव आयोग जाएं या फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं.

युवक कांग्रेस में ही हुई वोट चोरी

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि युवक कांग्रेस में कांग्रेस ने चुनाव की प्रक्रिया शुरू की. उसको जोर शोर से प्रचारित किया गया. पार्टी में लोकतंत्र को दिखाने के लिए राहुल गांधी ने युवक कांग्रेस का चुनाव कराया. प्रदेश में हुए युवक कांग्रेस चुनाव में करीबन 15 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया. 50 रुपए के हिसाब से उनसे शुल्क लिया गया. इस तरह करीबन साढ़े 7 करोड़ रुपए की राशि वसूल की गई. चुनाव में साढ़े 4 हजार युवाओं ने चुनाव लड़ने के लिए सहमति जताई और इसके लिए इन युवाओं से करीबन 1 करोड़ रुपए लिए गए, लेकिन जब चुनाव हुए तो इसमें से 5 लाख वोट रिजेक्ट किए गए और साढ़े तीन लाख वोट को होल्ड किया गया.

इस तरह साढ़े 8 लाख वोट की चोरी राहुल गांधी द्वारा की गई. इसका जवाब ही कांग्रेस नहीं दे पाई. साढ़े 6 लाख कार्यकर्ताओं ने मतदान किया और जब रिजल्ट आया तो यश घनघौरिया चुनाव जीते. कांग्रेस ने युवक कांग्रेस में चुनाव के लिए उम्र की सीमा 18 से 35 साल रखी गई थी, लेकिन तय उम्र के हिसाब से ज्यादा उम्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी खुद चांदी की चम्मच लेकर आगे बढ़े, इसलिए वंशवाद को बढ़ाने और नेताओं को आगे बढ़ाने का काम उन्होंने युवक कांग्रेस में कराया है.