Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पलामू और गढ़वा में खनिज संपदा का होगा महासर्वे: GSI की रिपोर्ट से तय होगी गुणवत्ता, औद्योगिक विकास क... धमतरी में चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, बाइक और चाकू बरामद रायपुर में ₹5000 के उधार विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या: रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, 2 नाबालिग समेत... इलाज का लालच देकर धर्मांतरण का आरोप: धमतरी में हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध प्रदर्शन, कोतवाली पुलिस... बस्तर में खनिज विभाग की खुली पोल: कोडेनार के युवाओं ने खुद पकड़े रेत से लदे 8 टिप्पर, अवैध उत्खनन पर... कर्मचारी अपनी पसंद की जगह पोस्टिंग का दावा नहीं कर सकता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण AFR फैसला कबीरधाम में तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी भीषण टक्कर, पिता-पुत्री हादसे के शिकार उपराष्ट्रपति के रायपुर दौरे की तैयारियां तेज: AIIMS दीक्षांत समारोह के लिए मुख्य सचिव ने तय किया प्र... दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट में कुत्तों के हमले से बचकर पहुंचा दुर्लभ माउस डियर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क...

राजस्थान में बड़ा फैसला: अब मदरसों में भी गाया जाएगा ‘वंदे मातरम’, शिक्षा मंत्री बोले- नियम सब पर लागू होगा

राजस्थान में अब राष्ट्रगीत वंदे मातरम स्कूल-कॉलेजों के साथ मदरसों में भी गाया जाएगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान सरकार के अधीन आने वाले सभी स्कूलों, कॉलेजो और मदरसों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया जाएगा. हालांकि मुस्लिम संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है. राजस्थान के वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन खानू खान बुधवाली ने कहा कि हिंदुस्तान में आजादी है, हर किसी को अपने धर्म की प्रार्थना और इबादत करने की. सरकार ये न थोपे कि उन्हें कौन सी प्रार्थना करनी है.

राष्ट्रगीत वंदे मातरम को 7 नवंबर को 150 साल हो जाएंगे. राजस्थान की बीजेपी सरकार ने राष्ट्रगीत का जश्न साल भर मनाने के लिए सरकार के अधीन सभी स्कूलों, कॉलेजों और मदरसों में वंदे मातरम नियमित गाने का फैसला किया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सरकार के अधीन आने वाले सभी शिक्षण संस्थान, जिनमें मदरसे भी शामिल हैं, उनमें राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया जाएगा.

क्या बोले वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन?

राजस्थान की बीजेपी सरकार के इस फैसले से मुस्लिम संगठन खफा हैं. मुस्लिम संगठनों का आरोप है कि बीजेपी सरकार अपनी नाकामियों में को छिपाने के लिए वंदे मातरम का सहारा ले रही है. हिंदुस्तान में हर धर्म को आजादी है कि वो अपने धर्म के मुताबिक इबादत करें. सरकार उन पर ये न थोपे कि वो क्या प्रार्थना करें. वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन खानू खान बुधवाली ने कहा कि सरकार मदरसों के आधुनिकीकरण और विकास के बजाय वंदे मातरम के विवाद में उलझा रही है.

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

उधर, कांग्रस ने आरोप लगाया कि बीजेपी वंदे मातरम के नाम पर सियासत कर रही है. वंदे मातरम गीत तो पहले भी गाया जाता रहा है. राजस्थान में मदरसे को लेकर विवाद पहली बार खड़ा नहीं हुआ. पिछली अशोक गहलोत सरकार ने मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए बड़े बजट का ऐलान किया था, तब बीजेपी ने इसे मुस्लिम तुष्टिकरण कहा था. गहलोत सरकार के दौरान सरकार ने मदरसा बोर्ड के जरिए मदरसों में फर्नीचर, कंप्यूटर और बिल्डिंग के लिए बड़ा बजट आवंटित किया था.