Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Navami in Dantewada: दंतेवाड़ा का अनोखा राम मंदिर: डंकनी नदी के किनारे पर्णकुटी में विराजे प्रभु... B.Sc. Nursing Admission Form 2026: बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी; यहाँ देखें आवेद... Digital Policing in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ पुलिस की नई पहल: बलौदाबाजार में ई-साक्ष्य तकनीक से मजबूत... Suspicious Death Case: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, मौके पर मिले कागज में 2 लोगों के नाम; परिजनों न... MCB Forest Department Action: MCB जिले में वन विभाग की अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, महिला ने लगाया घर ... वेटिंग एरिया बना स्टेडियम: एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए IPL 2026 की स्पेशल स्क्रीनिंग, फ्लाइट के इंत... Ram Navami in Dhamtari: धमतरी में रामजी की निकली सवारी: रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा और आकर्षक झांकियो... Bijapur Crime News: बीजापुर में 2 ग्रामीण युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट, 24 घंटे के अंदर 8 आरोपी गि... Spiritual Unity Event: समाज में एकता स्थापित करने का संकल्प: संत समागम में जुटेंगे दिग्गज संत, आध्या... Tamradhwaj Sahu on Naxalites: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- अधूरी नक्स...

बॉक्स ऑफिस पर बरपा था कहर! 2 घंटे 38 मिनट की वो ‘महागाथा’ जिसमें हीरो घर लाया था अपनी प्रेमिका, और पत्नी का दिल टूटा

टीवी हो या फिल्में… पति-पत्नी और वो की कहानी बार-बार दिखाई जाती रही है. बेशक कॉन्सेप्ट एक जैसा हो, पर उसे नए-नए तरीके से लोगों के सामने मेकर्स पेश करते रहे हैं. आज यहां जिस फिल्म की बात हो रही है, उसमें भी पति-पत्नी की जिंदगी में वो की एंट्री होती दिखाई गई है. पर यह कोई स्क्रिप्ट नहीं है, बल्कि एक एतिहासिक कहानी है जिसे सालों से लोग सुनते और पढ़ते आए हैं. पर इस पिक्चर ने उस कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा है. जहां हीरोइन अपनी आंखों के सामने ही पति को महबूबा के साथ देख लेती हैं और उसका दिल टूट जाता है. पर सॉलिड कहानी और अभिनय के दम पर यह फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही थी. साथ ही 145 करोड़ में बनी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. जिसने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.

यहां जिस फिल्म की बात हो रही है, वो 10 साल पहले रिलीज की गई थी. जो एक रोमांटिक हिस्टॉरिकल फिल्म है, जिसे संजय लीला भंसाली ने बनाया था. साथ ही एक मराठी नोवल पर बेस्ड थी. यूं तो 2003 में ही भंसाली ने फिल्म को अनाउंस कर दिया था, पर प्री-प्रोडक्शन में रिसर्च के दौरान फिल्म को बनने में वक्त लग गया. फाइनली 2015 में रिलीज हुई और कई करोड़ का कारोबार कर लिया था.

हीरो की मोहब्बत देख टूटी पत्नी, फिल्म ने छापे करोड़ों

यह रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ है. जिसमें एक्टर की पत्नी का रोल प्रियंका ने किया था. दरअसल काशीबाई पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी थीं. जब बाजीराव 20 साल के थे, तभी उनकी काशीबाई से शादी हुई थी. वहीं दीपिका पादुकोण ने फिल्म में मस्तानी का रोल किया. जिनसे बाजीराव को मोहब्बत हो गई थी, वो ही बाजीराव की दूसरी पत्नी बनीं. फिल्म में एक सीन दिखाया जाता है, जहां प्रियंका यानी काशीबाई अपनी आंखों के सामने ही बाजीराव और मस्तानी को गले मिलते दिखती हैं. साथ ही उनका दिल टूट जाता है और वो बहुत नाराज हो जाती हैं. यही वजह है कि शुरुआत में बाजीराव ने मस्तानी को शनिवारवाड़ा में रखा था. पर बाद में घर ले आते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पिक्चर को 79 अवॉर्ड्स मिले थे. जिसमें 7 नेशनल फिल्म अवॉर्ड शामिल थे- बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस. जबकि, 61वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में 14 नॉमिनेशन हासिल हुए थे. यहां 9 अवॉर्ड जीतने में कामयाबी हासिल की थी. फिल्म को Zee Cine Awards में भी सम्मान मिला था. हालांकि, 2 घंटे 38 मिनट की पिक्चर को 145 करोड़ के बजट से तैयार किया गया था. जिसने दुनियाभर से 357 करोड़ का कारोबार किया. जबकि, ओवरसीज कलेक्शन भी 100 करोड़ पार कर गया. रही सही कसर भारत में पूरी हो गई, जब फिल्म ने 256 करोड़ की ग्रॉस कमाई की. साथ ही हर किसी की तारीफ मिली और ब्लॉकबस्टर रही.