Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केन-बेतवा लिंक परियोजना: मुआवजे पर घमासान के बीच MP सरकार की सफाई, अब तक बांटे गए ₹320 करोड़ से ज्या... पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन और उफनती नदी को पार कर भागे हॉस्टल के 11 मासूम बच्चे उज्जैन सराफा कन्या स्कूल शिफ्टिंग पर बवाल: 12 KM दूर दाऊदखेड़ी भेजने के विरोध में सड़कों पर उतरीं छा... भोपाल के CSD डिपो में ऑन ड्यूटी SSB जवान ने खुद को मारी गोली, मराठी में मिला सुसाइड नोट; पत्नी से मा... सतना में लोकायुक्त का बड़ा छापा: नागौद बैंक के शाखा प्रबंधक 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों ... मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बदहाल सड़कें, बारिश में दलदल पार कर स्कूल जा रहे मासूम भरण-पोषण केस में MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्राइवेसी के नाम पर खारिज नहीं कर सकते कॉल रिकॉर्डिंग, फ... छिंदवाड़ा में 100 किमी दूर कलेक्ट्रेट पहुंचे मासूम: 3 बजे छुट्टी कर शाम 7 बजे तक कमरे में बंद रहते ह... गुना में बलराम महोत्सव के दौरान बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान पर भारी बवाल भोपाल में दिखा पहला 'जेन अल्फा' प्रोटेस्ट: KVS में विलय के खिलाफ सड़क पर उतरे रीजनल स्कूल के 400 छात...

चुनाव आयोग का बड़ा कदम: बंगाल चुनाव में ’48 घंटे में न्याय’, हर शिकायत के निपटारे के लिए शुरू हुई विशेष हेल्पलाइन

पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर चुनाव आयोग ने एक अहम कदम उठाया है. आयोग ने SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और इससे संबंधित लोगों के डाउट्स क्लियर करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1950 लॉन्च किया है. अधिकारी ने बताया कि इस हेल्पलाइन नंबर की मदद से SIR से संबंधित कोई भी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं.

अधिकारी ने कहा कि नागरिकों को बताया गया है कि वे अब वोटर लिस्ट से जुड़े सवाल पूछने और शिकायतें दर्ज कराने के लिए अलग-अलग राज्य और जिला-स्तर की सेवाओं के साथ-साथ इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

कई हेल्पलाइन नंबर हैं एक्टिव

अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि SIR कमीशन की देखरेख में एक रूटीन प्रोजेक्ट है. बिहार समेत दूसरे राज्यों में भी ऐसे ही काम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी सही वोटर का नाम लिस्ट से नहीं हटाया जाएगा. अधिकारी ने बताया कि इस मामले में लोगों को ज्यादा क्लैरिटी देने के लिए और वोटरों का भरोसा बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने कई हेल्प चैनल भी एक्टिव किए हैं.

उन्होंने कहा, “नेशनल कॉन्टैक्ट सेंटर अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक सेंट्रल हेल्पलाइन के तौर पर काम करता है, जो रोज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक टोल-फ्री नंबर 1800-11-1950 पर चालू रहता है.” उन्होंने आगे कहा कि इलेक्शन से जुड़े मामलों में नागरिकों की मदद के लिए कई ट्रेंड कर्मचारी भी मौजूद हैं.

इसके अलावा आयोग ने लोगों से अपील की कि वे SIR के मामले में जानकारी लेने, फीडबैक देने या कोई शिकायत दर्ज कराने के लिए 1950 हेल्पलाइन और दूसरी सेवाओं का इस्तेमाल करें. आयोग ने हर राज्य और हर जिले को अपने-अपने कॉन्टैक्ट सेंटर बनाने के निर्देश दिए हैं.

बूथ लेवल अधिकारी से कर सकते हैं संपर्क

अधिकारी ने कहा कि नागरिक अपने बूथ लेवल अधिकारी से सीधे संपर्क करने के लिए ECINET प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें. इस प्लेटफॉर्म के जरिए कोई भी व्यक्ति चुनाव अधिकारियों को अपनी समस्या बता सकता है. यह प्लेटफॉर्म यह सुनिश्चित करता है कि नागरिकों द्वारा दी गई शिकायत को 48 घंटे के अंदर सुना जाए और उसका समाधान किया जाए.