Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... सामाजिक न्याय पर राष्ट्रीय चर्चा के बीच New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice प... मंगल की प्राचीन परतों में छिपा खगोलीय रहस्य: एक नई खोज कांग्रेस विभाजनकारी राजनीति करती हैः नरेंद्र मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दाखिल अमेरिका के इशारों पर नाचना भारत को अब महंगा पड़ा सऊदी जहाज तेल लेकर भारत पहुंचा युद्ध के असर से प्रभावित भारत का ऊर्जा भंडार

नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी सुखदेव यादव की मौत, दोस्तों के साथ बाइक पर था सवार, स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

कुशीनगर सड़क हादसे में दिल्ली के चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी सुखदेव यादव की मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए. मंगलवार देर रात हुए इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया.

इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सुखदेव यादव के रूप में हुई. सुखदेव यादव दिल्ली के चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी था और 20 साल की सजा काटने के बाद चार महीने पहले ही जेल से रिहा होकर अपने घर लौटा था. कटारा हत्याकांड में लंबी कानूनी प्रक्रिया चली थी.

इस हत्याकांड में सुखदेव, पूर्व मंत्री डी.पी. यादव के बेटे विकास यादव और उसके चचेरे भाई के साथ सह-दोषी था. करीब 23 साल पहले हुई इस चर्चित हत्याकांड में अब दोषी सुखदेव यादव उर्फ पहलवान की एनएच-28 पर सड़क हादसे में मौत हो गई है.

यह हादसा मंगलवार की रात लगभग 10 बजे कुशीनगर के बघौचघाट मोड़ के पास हुआ. एक तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

कुशीनगर जिले के चौराखास थाना क्षेत्र के तरुवनवा गांव के कुम्भिया टोला का रहने वाले सुखदेव यादव की उम्र 55 वर्ष थी. वह अपने गांव के ही विजय गुप्ता (45 वर्ष) और भागवत सिंह (50 वर्ष) के साथ मंगलवार को किसी रिश्तेदारी में गया था. तीनों देर रात एक ही बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान फाजिलनगर कस्बे के बघौचघाट मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी.

इस हादसे में सुखदेव यादव की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.