Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
असम की महिलाओं की 'बड़ी बैसाखी'! 40 लाख लाभार्थियों के खाते में आएंगे ₹9,000; CM हिमंत सरमा ने महिला... दिल्ली के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड! बनी देश की पहली 'रिंग मेट्रो' वाली राजधानी, पीएम मोदी ने 71.5 किमी ल... Punjab Budget 2026: 'मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना' शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 और SC महिल... Arvind Kejriwal in Gujarat: गांधीनगर में अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- "भ्रष्टाचार खत्म करने क... Kanpur News: कानपुर में फॉरेंसिक साइंटिस्ट की सरेआम पिटाई, तीन महिलाओं ने बीच चौराहे पर किया हमला; प... UP News: उत्तर प्रदेश में गूगल मैप की बड़ी लापरवाही, गलत नेविगेशन के कारण नाले में गिरी तेज रफ्तार क... दिल्ली की रफ्तार को लगा 'पंख'! सीएम रेखा ने किया नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन; कनेक्टिविटी में आएगा ... Tamil Nadu Assembly Election 2026: AIADMK चीफ पलानीस्वामी ने DMK-कांग्रेस गठबंधन को घेरा, बोले- "गठब... Karnataka Crime News: शादी के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन और लूट! कर्नाटक की महिला ने पति पर लगाए गंभी... मलेरिया नियंत्रण की दिशा में इस खोज की बहुत मदद मिलेगी

क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने

इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा और काम का फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर के बाद आपको अपनी पसंद की रील को सेव करने या डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. बल्कि यह काम अब बहुत आसान होने वाला है. अब प्लेटफॉर्म पर आया Watch History फीचर आपको वो सभी Reels दोबारा देखने की सुविधा देगा, जिन्हें आपने पहले देखा था. यानी कि आपको अपनी पसंद की रील को घंटों तक खोजने की जरूरत नहीं रहेगी.

क्या है Instagram का Watch History फीचर

Instagram के नए Watch History फीचर के जरिए यूजर अब सभी पहले देखी गई Reels को एक जगह देख सकेंगे. यह फीचर यूजर के Profile > Settings > Your Activity सेक्शन में उपलब्ध है. Instagram हेड Adam Mosseri ने बताया कि यह फीचर यूजर्स की उस परेशानी को दूर करेगा जब कोई Reel पसंद आने के बाद गलती से बंद हो जाती थी या फीड में दोबारा नहीं मिल पाती थी. अब आप चाहें तो तारीख, पिछले हफ्ते या महीने के हिसाब से अपनी Reels हिस्ट्री को फिल्टर कर सकते हैं.

क्या Instagram ने TikTok से कॉपी किया फीचर?

Watch History फीचर को TikTok के समान बताया जा रहा है, लेकिन Instagram ने इसे और अधिक फ्लैक्सिबल बनाया है. यूजर न केवल तारीख या ऑथर के हिसाब से Reels ढूंढ सकते हैं, बल्कि उन्हें Chronological या Reverse Order में भी देख सकते हैं. TikTok की तुलना में Instagram ने यहां अधिक फिल्टर और प्राइवेसी कंट्रोल्स दिए हैं. आप चाहें तो किसी भी वीडियो को अपने वॉच हिस्ट्री से भी हटा सकते हैं.

Reels को और भी दमदार बनाना चाहता है Meta

Instagram का यह नया अपडेट Meta की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत कंपनी अपने Reels प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाना चाहती है. पिछले महीनों में Instagram ने Reel Series Linking और Picture-in-Picture जैसे फीचर्स भी लॉन्च किए थे. अब Watch History के आने से यूजर्स का Reels अनुभव और आसान हो गया है, जिससे यह TikTok के मुकाबले और आकर्षक बन सकता है.