Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र पर सरकारी नौकरी करने वालों पर शिकंजा: साय सरकार कराएगी 186 ... केन-बेतवा लिंक परियोजना: मुआवजे पर घमासान के बीच MP सरकार की सफाई, अब तक बांटे गए ₹320 करोड़ से ज्या... पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन और उफनती नदी को पार कर भागे हॉस्टल के 11 मासूम बच्चे उज्जैन सराफा कन्या स्कूल शिफ्टिंग पर बवाल: 12 KM दूर दाऊदखेड़ी भेजने के विरोध में सड़कों पर उतरीं छा... भोपाल के CSD डिपो में ऑन ड्यूटी SSB जवान ने खुद को मारी गोली, मराठी में मिला सुसाइड नोट; पत्नी से मा... सतना में लोकायुक्त का बड़ा छापा: नागौद बैंक के शाखा प्रबंधक 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों ... मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बदहाल सड़कें, बारिश में दलदल पार कर स्कूल जा रहे मासूम भरण-पोषण केस में MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्राइवेसी के नाम पर खारिज नहीं कर सकते कॉल रिकॉर्डिंग, फ... छिंदवाड़ा में 100 किमी दूर कलेक्ट्रेट पहुंचे मासूम: 3 बजे छुट्टी कर शाम 7 बजे तक कमरे में बंद रहते ह... गुना में बलराम महोत्सव के दौरान बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान पर भारी बवाल

वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।

हर व्यक्ति चाहता है कि उसको जीवन में तरक्की मिले. हर व्यक्ति के मन में अमीर बनने की ख्वाहिश होती है. व्यक्ति इसके लिए मेहनत भी करता है, लेकिन कुछ व्यक्ति धनवान हो जाते हैं, जबकि कुछ का गरीबी पीछा ही नहीं छोड़ती. वास्तु शास्त्र व्यक्ति के जीवन में अहम होता है. इसमें बताया गया है कि घर की छत या प्रमुख द्वार पर रखीं कुछ चीजें इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं.

माना जाता है कि जिस घर की छत या प्रमुख द्वार पर ये चीजें होती हैं, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं रहता. घर में नकारात्मकता और दरिद्रता फैली रहती है. आइए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं?

जंग लगा सामान

बंद पड़े इलेक्ट्रोनिक सामान, लोहा इत्यादि चीजों का ढेर लगाकर घर की छत या मुख्य द्वार पर नहीं रखना चाहिए. इन चीजों को छत या मुख्य द्वार पर रखना बहुत ही अशुभ होता है. वास्तु के अनुसार, जंग लगे सामान धीरे-धीरे घर में गरीबी और समस्याएं आकर्षित होती हैं. कहा जाता है कि ऐसी चीजों से शनि देव नाराज होते हैं. ऐसी चीजें माता लक्ष्मी की कृपा रोकती हैं. व्यक्ति की आर्थिक स्थिरता को कमजोर करती हैं.

टूटा-फूटा सामान

घर की छत या प्रमुख द्वार पर पुराना या बेकार पड़ा सामान नहीं रखना चाहिए. अगर घर की छत या प्रमुख द्वार पर पुराना या बेकार पड़ा सामान रखा है, तो उसे तुरंत हटा दें. पुराना या बेकार पड़ा सामान घर की सुख-समृद्धि को प्रभावित करता है. ऐसे घर में कभी देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता. सकारात्मक ऊर्जा रुक जाती है.

इन चीजों की वजह से मानसिक तनाव और अशांति होती है. घर की छत या दरवाजे पर टूटे हुए गमले, रैक, जूते-चप्पल या कोई भी ऐसा सामान न रखें.