Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

Chhath 2025: रांची में सोने की चमक बढ़ी, चांदी हुई सस्ती… जानें छठ पूजा से पहले गोल्ड-सिल्वर के नए रेट

देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच झारखंड के प्रमुख शहरों में भी सोने के दामों में हलचल देखने को मिली है। बीते कुछ दिनों में सोना लगातार मंहगा हो रहा था, लेकिन दिवाली के बाद इसमें गिरावट आ गई थी पर रांची में आज फिर से सोने के दामों में बढ़ोतरी हो गई है।

रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार, सोने कि कीमतों में तेजी और चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है। बीते शुक्रवार को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,16,200 रुपये था, जबकि आज इसकी कीमत 1,16,550 रुपये है। वहीं, 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,22,010 रुपये के भाव था। आज इसकी कीमत 1,22,380 रुपये है। वहीं, चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज प्रति किलो चांदी 1,71,000 रुपये के भाव से बेची जा रही है जबकि बीते शुक्रवार को चांदी रुपये 1,74,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बेजी गई थी।

बोकारो में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 128,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। 24 कैरेट सोने का भाव 147,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,52,000 रूपये प्रति किलो है। बीते शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 1,17,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 24 कैरेट सोने का भाव 1,28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 155,000 रूपये प्रति किलो थी। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹1,14,000 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,24,450 रुपये और चांदी‌ 147,270 रुपये प्रति किलो है। बीते शुक्रवार को जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 114,650 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 125,160 रुपये और चांदी‌ 148,770 रुपये प्रति किलो थी। वहीं, देवघर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कि कीमत 1,13,080 रुपये और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 123,360 रुपये और चांदी 147,270 रुपये प्रति किलो रुपये के रेट से बेची जा रही है। बीते शुक्रवार को देवघर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कि कीमत 1,13,978 रुपये और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 124,340 रुपये और चांदी 1,48,770 रुपये प्रति किलो रुपये के रेट से बेची जा रही थी।